मिडिल ईस्ट संकट के कारण देश में कथित LPG की किल्लत को लेकर केंद्र सरकार ने एक बार फिर साफ किया कि गैस की कोई कमी नहीं है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. सभी रिफाइनरियां अपनी हाइएस्ट कैपेसिटी के साथ काम कर रही हैं. पेट्रोल पंप पर भी कोई तेल की कमी नहीं है. उन्होंने कहा कि PNG और CNG की 100% सप्लाई हो रही है.
उन्होंने कहा कि जो भी लोग LPG से कमर्शियल PNG में शिफ्ट करना चाह रहे हैं, वो कंपनियों से संपर्क कर सकते हैं. इन सभी कंपनियों की डिटेल PNGRB मौजूद है.
#WATCH | Delhi: Sujata Sharma, Joint Secretary (Marketing & Oil Refinery), Ministry of Petroleum & Natural Gas, says, "Crude is available in sufficient quantity. All refineries are operating at the highest capacity. Our petrol pumps are operating normally. No dry out has been… pic.twitter.com/aulFwoMhDz
— ANI (@ANI) March 16, 2026
PNG को बढ़ावा देने के लिए कंपनियां इंसेंटिव ऑफर कर रही हैं. उदाहरण के लिए इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड से अगर कोई भी कंज्यूमर 31 मार्च से पहले कनेक्शन लेता है तो उसे 500 रुपये तक की फ्री गैस मिलेगी. इसी तरह और भी कई कंपनियों ने ऑफर दिया है और सिक्योरिटी डिपॉजिट से भी छूट देने का वादा किया है.
शाम तक पहुंचेगा LPG को लेकर टैंकर
शिपिंग मंत्रालय के राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि LPG लेकर शिवालिक जो फारस की खाड़ी से रवाना हुआ था, वह होर्मुज स्ट्रेट को पार करके भारत की ओर बढ़ रहा है. यह आज शाम 5 बजे या 6 बजे तक पहुंच जाएगा. इसके पहुंचने से पहले ही पोर्ट पर डॉक्यूमेंटेशन और बाकी सभी चीजों का इंतजाम कर दिया गया है, ताकि जहाज से माल उतारने में कोई देरी न हो.
#WATCH | Delhi: Rajesh Kumar Sinha, Shipping Ministry, GoI says, "Shivalik LPG carrier, which sailed from the Persian Gulf, crossed the Strait of Hormuz and headed towards India, will be reaching today around 5 pm, maybe after an hour or so. And before its arrival,… pic.twitter.com/41AtHChQLY
— ANI (@ANI) March 16, 2026
उन्होंने बताया कि फारस की खाड़ी में मौजूद सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं. पिछले 24 घंटों में किसी भी घटना की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है और हम स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं. हम हर जहाज और उसके क्रू के संपर्क में है.
उन्होंने बताया कि अभी 22 भारतीय जहाज, जिनमें 611 भारतीय नाविक सवार हैं, वे फारस की खाड़ी में होर्मुज स्ट्रेट के पश्चिम में मौजूद हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं