विज्ञापन

Weather Today: ठंड हवाओं ने गर्मी के तेवर किए ढीले, दिल्ली, UP-बिहार सहित इन राज्यों में भी मौसम की पलटी, एक हफ्ते का अपडेट

Weather Update: संडे तड़के दिल्ली में हल्की बारिश ने राजधानी का मौसम कूल-कूल कर दिया है. तपती गर्मी की जगह सुबह-शाम चल रही तेज हवाओं ने तापमान में भी कमी लाई है. यही हाल पंजाब-हरियाणा के साथ पहाड़ी इलाकों का भी हुआ है.

Weather Today: ठंड हवाओं ने गर्मी के तेवर किए ढीले, दिल्ली, UP-बिहार सहित इन राज्यों में भी मौसम की पलटी, एक हफ्ते का अपडेट
weather update
  • मार्च के पहले पखवाड़े में दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मौसम में बदलाव आया और बारिश के साथ ठंडक बढ़ी
  • दिल्ली में हल्की बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 33 डिग्री बताया
  • पंजाब और हरियाणा में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं की संभावना है, दोनों राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

Weather Today IMD News: मार्च के पहले पखवाड़े में मौसम की बदली चाल ने दिल्ली ही नहीं देश के कई राज्यों में असर डाला है. संडे तड़के दिल्ली में हल्की बारिश ने राजधानी का मौसम कूल-कूल कर दिया है. तपती गर्मी की जगह सुबह-शाम चल रही तेज हवाओं ने तापमान में भी कमी लाई है. यही हाल पंजाब-हरियाणा के साथ पहाड़ी इलाकों का भी हुआ है. मौसम विभाग ने इस पूरे हफ्ते ऐसा ही मौसम रहने की बात कही है. इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश के भी संकेत हैं. 

दिल्ली में फिर आ रही बारिश

संडे सुपर कूल बनाने के बाद दिल्ली की फिजाओं में हल्की ठंडक घुल गई है. सुबह-सुबह तेज हवाएं लोगों को ठिठुरा रही हैं. मौसम विभाग ने इसके अलावा 18 मार्च को फिर से बारिश के संकेत दिए हैं. आईएमडी ने आज के लिए मौसम साफ रहने की बात कही है. आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक जाएगा. 17 मार्च को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने वाला है. 18 मार्च को मौसम फिर एक बार बदलेगा और कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश दस्तक देगी. 19 से 21 मार्च को मौसम सामान्य रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 31 तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक जाएगा.  

Latest and Breaking News on NDTV

पंजाब-हरियाणा का भी हाल जान लीजिए  

दिल्ली से सटे राज्यों पंजाब और हरियाणा में भी दिल्ली के बदलते मौसम का असर दिखेगा. पंजाब-हरियाणा में आज गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी. मौसम विभाग ने दोनों प्रदेशों में येलो अलर्ट जारी किया है. 19-20 मार्च को भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है. दोनों दिन येलो अलर्ट जारी किया गया है.  

 यह भी पढ़ें- कहीं बारिश, कहीं तेज हवाएं... अचानक क्यों बदला मौसम? जानें- कैसे रहेंगे आने वाले 7 दिन

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

पहाड़ी राज्यों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में भी गरज-चमक के साथ बारिश के संकेत हैं. ये सिलसिला 16 मार्च से 19 मार्च तक चलेगा. बर्फीले इलाकों में बर्फबारी के भी संकेत हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

राजस्थान-UP के क्या हाल?

राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी मौसम करवट ले चुका है. यहां भी आज गरज-चमक के साथ बारिश और यहां तक की ओले पड़ने की भी संभावना है. पूर्वी और पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और ओले पड़ने का येलो अलर्ट है. राजस्थान में भी कमोबेश ऐसा ही हाल रहने वाला है. ये सिलसिला लगभग इस पूरे हफ्ते ऐसा ही चलेगा. इससे दोनों प्रदेशों में बढ़ रही गर्मी के तेवर जरूर ढीले पड़ गए हैं. 

यह भी पढ़ें- दिल्ली में संडे हुआ कूल-कूल, अंधेरे में बारिश ने कर दिया खेल, राजस्थान-UP सहित इन राज्यों में भी येलो अलर्ट

MP-बिहार में कब करवट लेगा मौसम?

मध्य प्रदेश में 17 मार्च के बाद मौसम करवट लेगा. बिहार में भी इसी तारीख से मौसम के पलटी मारने की खबर है. दोनों ही प्रदेशों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते तेज आंधी और बारिश देखने को मिल सकती है. एमपी के ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिवनी, मंडला, डिंडोरी, बालाघाट, नीमच, मंदसौर, रतलाम, धार में बारिश के संकेत हैं. बिहार में 20 मार्च तक अधिकांश जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com