विज्ञापन

बिहार राज्यसभा चुनाव में NDA के सभी पांचों उम्मीदवार जीते, महागठबंधन के 37 विधायकों ने ही किया वोट

विधानसभा चुनाव के बाद अब राज्यसभा चुनाव में भी बिहार में एनडीए ने महागठबंधन को चित कर दिया है. सोमवार को हुई राज्यसभा के 5 सीटों के वोटिंग के लिए एनडीए ने सभी पांचों सीटों पर जीत दर्ज कर ली है.

बिहार राज्यसभा चुनाव में NDA के सभी पांचों उम्मीदवार जीते, महागठबंधन के 37 विधायकों ने ही किया वोट
बिहार में राज्यसभा चुनाव के मतदान के दौरान विक्टी साइन दिखाते बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व एनडीए विधायक.
  • राज्यसभा चुनाव में NDA ने बिहार की सभी 5 सीटों पर जीत हासिल कर ली है.
  • NDA के सभी 202 विधायकों ने मतदान किया. जबकि महागठबंधन के 37 विधायक ही मतदान में शामिल हुए.
  • बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों के बीच राज्यसभा की पांच खाली सीटों के लिए छह उम्मीदवार मैदान में थे.
पटना:

Bihar Rajya Sabha Elections Result: राज्यसभा चुनाव में बिहार से NDA के सभी 5 उम्मीदवारों को जीत मिल गई है. महागठबंधन को विधानसभा चुनाव के बाद अब राज्यसभा चुनाव में भी हार झेलनी पड़ी है. मालूम हो कि बिहार से राज्यसभा के खाली हुए 5 सीटों के लिए एनडीए बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रमुख नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री राम नाथ ठाकुर, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा (दोनों राज्यसभा के मौजूदा सदस्य) और भाजपा के शिवेश कुमार को उतारा था. इन सभी को जीत मिल गई है. 

NDA के 202 विधायकों ने की वोटिंग, MGB के 37 विधायकों ने ही किया मतदान

बिहार में 5 सीटों पर राज्यसभा चुनाव में एनडीए के 202 विधायकों ने वोटिंग किया. महागठबंधन के 37 विधायकों ने ही वोटिंग किया है.
महागठबंधन के तरफ से कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास, कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद सिंह और राजद विधायक फैसल रहमान वोटिंग के लिए नहीं पहुंचे.

243 विधासभा वाले बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए चुनाव

मालूम हो कि बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं. यहां राज्यसभा की 5 सीटों के लिए चुनाव हुआ है. लेकिन 5 सीटों के लिए 6 कैंडिडेट मैदान में थे. ऐसे में यहां के राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर हर किसी नजर थी. बिहार में NDA के 202 विधायक है. वहीं, महागठबंधन के 35 विधायक हैं. 

असल मुकाबला पांचवीं सीट को लेकर था

विधायकों के संख्याबल के जरिए यह साफ था कि NDA को राज्यसभा की 4 सीटों पर तो आसानी से जीत मिल जाएंगी. असल मुकाबला पांचवीं सीट के लिए था. बिहार में राज्यसभा के एक उम्मीदवार को जीत के लिए 41 विधायकों के वोट की जरूरत थी. इस लिहाज से एनडीए को 4 सीटों की जीत के लिए 164 विधायक लगे. इसके बाद NDA के पास 38 विधायक थे 5वीं सीट जीतने के लिए उसे 3 और विधायकों का समर्थन चाहिए था. जिसे एनडीए ने आसानी से पा लिया. 
यह भी पढ़ें - राज्यसभा चुनाव: कौन हैं महागठबंधन के 4 विधायक जिन्होंने तेजस्वी का खेल बिगाड़ा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Rajya Sabha, Bihar Rajya Sabha Election, Bihar Rajya Sabha Election 2026, Bihar Rajya Sabha Election Result, Bihar Rajya Sabha Election Result 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com