विज्ञापन

iPhone 16 खरीदने की कर रहे हैं प्लानिंग? यहां मिल रहा 20,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट, जानिए पूरी डील

iPhone 16 Discount: रिलायंस डिजिटल पर iPhone 16 पर बहुत ही जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है. ऐसे में इस डिस्काउंट के साथ आप इस फोन को आसानी से कम कीमत में खरीद सकेंगे. आइए जानते हैं क्या है पूरी डील

iPhone 16 खरीदने की कर रहे हैं प्लानिंग? यहां मिल रहा 20,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट, जानिए पूरी डील
आईफोन 16 पर डिस्काउंट

iPhone की लोकप्रियता दुनियाभर में बढ़ती ही जा रही है. बीते साल कंपनी में अपनी 17 सीरीज लॉन्च की थी और अब कंपनी 18 सीरीज बाजार में जल्द उतारने की तैयारी कर रही है. ऐसे में अगर आप भी कोई आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बेस्ट हो सकता है. दरअसल, रिलायंस डिजिटल पर iPhone 16 पर बहुत ही जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है. ऐसे में इस डिस्काउंट के साथ आप इस फोन को आसानी से कम कीमत में खरीद सकेंगे. आइए जानते हैं क्या है पूरी डील...

यह भी पढ़ें: Parking के नाम पर ठगी से बचें, जानें कैसे पहचानें MCD पार्किंग असली है या नकली, बिना वजह नहीं देने पड़ेंगे पैसे

iPhone 16 पर मिल रहा कमाल का डिस्काउंट

iPhone 16 को भारत में सितंबर 2024 में लॉन्च किया गया था. 256 GB वेरिएंट के लिए इसकी शुरुआती कीमत 89,900 रुपये रखी गई थी. इस फोन में A18 बायोनिक चिप दी गई है, जिसकी वजह से यह प्रीमियम कैटेगरी में तेजी से लोकप्रिय हो गया और बेस्टसेलर बन गया. हालांकि, रिलायंस डिजिटल पर इस वेरिएंट को अब 65,900 रुपये में लिस्ट किया गया है. यानी अब आप इस फोन को 24,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं. इसके अलावा आप कुछ चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर भी बड़ा डिस्काउंट पा सकते हैं, जिससे फोन की कीमत और भी ज्यादा कम हो जाएगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

iPhone 16 की स्पेसिफिकेशन्स

फोन की डिस्प्ले की बात करें, तो कंपनी ने iPhone 16 में Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया है. साथ ही स्क्रीन को प्रोटेक्ट करने के लिए इसमें Ceramic Shield मिलती है. वहीं, आईफोन 16 में A18 Bionic चिप दी गई है, जो बहुत स्मूद और फास्ट परफॉर्मेंस देती है. इसमें 8GB रैम मिलती है और इसका बेस मॉडल 128GB स्टोरेज के साथ आता है. फोटोग्राफी के लिए फोन में 48MP का मेन कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए स्मार्टफोन में 12MP का फ्रंट कैमरा है. 

यह भी पढ़ें: बाल यूं ही कटवाकर फेंक देते हैं, तो इस साइट पर दें बाल बेचने का विज्ञापन और कमा लें हजारों रुपये, जानिए पूरा प्रोसेस

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com