विज्ञापन

Train Cancelled: 17 से लेकर 22 मार्च तक ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, सफर करने से पहले देख लें लिस्ट, नहीं होगी किसी तरह की परेशानी

अगर आप भी आने वाले दिनों में यानी 17 से 22 मार्च तक ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. दरअसल, भारतीय रेलवे ने इन दिनों के लिए कुछ ट्रेनों को कैंसिल और कुछ को डायवर्ट किया है. चलिए जानते हैं कौन सी ट्रेनों को कैंसिल और कौन सी को डायवर्ट किया गया है...

Train Cancelled: 17 से लेकर 22 मार्च तक ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, सफर करने से पहले देख लें लिस्ट, नहीं होगी किसी तरह की परेशानी
17 से 22 मार्च तक कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें

Indian Railways: भारतीय रेलवे लोगों की यात्रा को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए रोजाना कई ट्रेनों का संचालन करता है. ऐसे में कई लोग बहुत समय पहले से ही ट्रेनों के टिकट बुक कर लेते हैं. इसके चलते रेलवे का हर एक अपडेट बहुत ज्यादा जरूरी हो जाता है. अगर आप भी आने वाले दिनों में यानी 17 से 22 मार्च तक ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. दरअसल, भारतीय रेलवे ने इन दिनों के लिए कुछ ट्रेनों को कैंसिल और कुछ को डायवर्ट किया है. चलिए जानते हैं कौन सी ट्रेनों को कैंसिल और कौन सी को डायवर्ट किया गया है, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी न हो...

यह भी पढ़ें: क्या लैपटॉप के चार्जर से फोन चार्ज कर सकते हैं? जानें फोन की बैटरी पर कैसा होता है असर

ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

  • ट्रेन नंबर 68077/68078 आद्रा–वाड़ा–आद्रा MEMU 17 मार्च, 19 मार्च, 20 मार्च और 22 मार्च 2026 को पूरी तरह रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 68090/68089 आद्रा–मिदनापुर–आद्रा MEMU 17 मार्च, 20 मार्च और 22 मार्च 2026 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 68079/68080 भोजूडीह–चंद्रपुरा–भोजूडीह MEMU 17 मार्च, 20 मार्च और 22 मार्च 2026 को रद्द रहेगी.
Latest and Breaking News on NDTV

यह ट्रेनें रहेंगी डायवर्ट

  • ट्रेन नंबर 68056/68060 टाटानगर–आसनसोल–बराभूम MEMU पैसेंजर 16 मार्च 2026 यानी आज अपने पूरे रूट पर नहीं चलेगी. यह ट्रेन आद्रा स्टेशन तक ही संचालित होगी और वहीं से वापस रवाना हो जाएगी.
  • ट्रेन नंबर 18601 टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस 18 मार्च 2026 को डायवर्ट की जाएगी. यह ट्रेन सीनी–पुरुलिया–कुश्तौर–मुरी की जगह सीनी–गोडबर–मुरी के रास्ते चलेगी. रूट बदलने के कारण से कुछ स्टेशनों पर इसका ठहराव प्रभावित हो सकता है.

देरी से चलेंगी यह ट्रेनें

  • ट्रेन नंबर 63591 बोकारो स्टील सिटी–आसनसोल MEMU पैसेंजर 16 मार्च से 20 मार्च 2026 तक बोकारो स्टील सिटी से अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटे की देरी से रवाना होगी. 
  • ट्रेन नंबर 18020 धनबाद–झाड़ग्राम MEMU एक्सप्रेस भी 16 मार्च, 18 मार्च, 19 मार्च और 22 मार्च 2026 को धनबाद से लगभग एक घंटे देर से चलेगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com