मार्च में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
Bank Holidays in March 2026: फरवरी का महीना अब खत्म होने वाला है और जल्द ही मार्च शुरू हो जाएगा. अगर आप मार्च 2026 में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है. आज भी कई ऐसे काम होते हैं जिनके लिए हमें खुद बैंक शाखा में जाना पड़ता है. ऐसे में अगर बैंक बंद मिला तो आपका काम अटक सकता है. इसलिए पहले से छुट्टियों की जानकारी होना जरूरी है. मार्च महीने में कुल 18 दिन बैंक अलग-अलग कारणों से बंद रहेंगे. ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं छुट्टियों की लिस्ट पर-
मार्च में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
- 1 मार्च को रविवार का दिन है, इसलिए पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
- 2 मार्च को होलिका दहन के कारण कानपुर और लखनऊ में बैंक नहीं खुलेंगे.
- 3 मार्च को होली और उससे जुड़े त्योहारों के चलते कई शहरों जैसे भोपाल, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, मुंबई, पटना, रांची और अन्य शहरों में बैंक बंद रहेंगे.
- 4 मार्च को भी होली के दूसरे दिन और अलग-अलग राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों के कारण कई शहरों में बैंक की छुट्टी रहेगी. इनमें अहमदाबाद, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, जम्मू, नई दिल्ली, रायपुर, शिलांग और शिमला जैसे शहर शामिल हैं.
- 8 मार्च को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
- 13 मार्च को चापचर कुट के कारण आइजोल में बैंक नहीं खुलेंगे.
- 14 मार्च को दूसरा शनिवार है, इसलिए पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. इसके अगले दिन 15 मार्च को रविवार है, जिससे फिर सभी बैंक बंद रहेंगे.
- 17 मार्च को शब-ए-कद्र के मौके पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.
- 19 मार्च को गुड़ी पड़वा, उगादी और नवरात्र की शुरुआत जैसे त्योहारों के कारण कई शहरों में बैंक की छुट्टी रहेगी, जिनमें मुंबई, बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद और श्रीनगर शामिल हैं.
- 20 मार्च को ईद-उल-फितर और जुमात-उल-विदा के कारण जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे.
- 21 मार्च को रमजान ईद और सरहुल के कारण अधिकतर शहरों में बैंक बंद रहेंगे, हालांकि कुछ शहरों में बैंक खुले रहेंगे.
- 22 मार्च को रविवार होने से पूरे देश में बैंक नहीं खुलेंगे.
- 26 मार्च को राम नवमी के कारण कई बड़े शहरों में बैंक बंद रहेंगे.
- 27 मार्च को भी कुछ राज्यों में राम नवमी के अवसर पर छुट्टी रहेगी.
- 28 मार्च को चौथा शनिवार है और 29 मार्च को रविवार, इसलिए इन दोनों दिनों पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
- इन सब से अलग महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को महावीर जयंती के कारण कई शहरों में बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे.
इसलिए अगर आपको मार्च में बैंक से जुड़ा कोई काम करना है, तो इन तारीखों को ध्यान में रखकर ही अपनी योजना बनाएं, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी न हो.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं