विज्ञापन

मुफ्त ब‍िजली पाना चाहते हैं तो इस योजना का उठा लीज‍िए लाभ, 125 यून‍िट तक म‍िलेगी फ्री में

ब‍िजली का ब‍िल ज्‍यादा आ रहा है तो यह स्‍कीम आपके ल‍िए ही है. सरकार दे रही है 125 यून‍िट तक मुफ्त ब‍िजली. बस इस तरह उठाइए उपभोक्ता सहायता योजना का लाभ.

मुफ्त ब‍िजली पाना चाहते हैं तो इस योजना का उठा लीज‍िए लाभ, 125 यून‍िट तक म‍िलेगी फ्री में
जान‍िए कैसे म‍िलेगी मु्फ्त ब‍िजली.
Ndtv

बिहार सरकार की मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना (MVUSY) राज्य के लाखों परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है. इस योजना के जरिए घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 125 यूनिट तक बिजली फ्री में उपलब्ध कराई जा रही है. सरकार के मुताबिक इस पहल से राज्य के करीब 1.89 करोड़ से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिल रहा है. बढ़ती महंगाई के बीच बिजली बिल में मिलने वाली यह राहत आम लोगों के खर्च को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है,  खासकर लॉ और मिडिल क्लास परिवारों को इससे काफी फायदा मिल रहा है.

क्या है मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना

मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना का मकसद राज्य के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत पहुंचाना है. इस योजना में पात्र उपभोक्ताओं को प्रति माह 125 यूनिट तक बिजली के उपयोग पर कोई पैसा नहीं देना पड़ता. हालांकि, अगर किसी उपभोक्ता की खपत तय लिमिट से ज्यादा होती है, तो उसे एक्स्ट्रा यूनिट के लिए नियमानुसार भुगतान करना होता है. सरकार का कहना है कि यह योजना न केवल लोगों का आर्थिक बोझ कम कर रही है, बल्कि बिजली की पहुंच को और अधिक सुलभ बनाने में भी मददगार साबित हो रही है.

1.89 करोड़ से ज्यादा उपभोक्ताओं को मिला फायदा 

मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना को बिहार सरकार की जनहितकारी योजनाओं में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. राज्य सरकार के अनुसार, योजना का लाभ बिहार के 1.89 करोड़ से ज्यादा घरेलू बिजली उपभोक्ताओं तक पहुंच रहा है. ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ता इस सुविधा का फायदा उठा रहे हैं. इससे उन परिवारों को खास राहत मिली है, जिनकी मंथली बिजली खपत 125 यूनिट के आसपास या उससे कम रहती है. सरकार को उम्मीद है कि इस कदम से घरेलू उपभोक्ताओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. सरकार का कहना है कि आम लोगों को राहत पहुंचाने और बुनियादी सुविधाओं को सुलभ बनाने के लिए इस तरह की योजनाओं को आगे भी जारी रखा जाएगा. 

यह भी पढ़ें: बिहार में दूसरे राज्यों से बालू-पत्थर लाने के लिए बदल गए नियम, 10 जून से चाहिए होगा ISTP पास, जान लें रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस

यह भी पढ़ें: हरियाणा में अब हर घर होगी सोलर पावर, बिना लोन-गारंटी छत पर लगेगा 1 किलोवाट का सिस्टम, जानिए क्या है सरकार की योजना

यह भी पढ़ें: जयपुर में होगा NCeG 2026, पंजीकरण और एग्जिबिशन स्टॉल बुकिंग शुरू, जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन और कौन ले सकता है भाग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com