मार्केट में जब भी हम केला खरीदते हैं, तो उसका कलर सबसे पहले देखते हैं. अक्सर हम काले या फिर ज्यादा पके केले खरीदने से कराते हैं. वहीं, जब ये केले घर में भी काले होने लगते हैं, तो इसे हम कूड़ेदान में डाल देते हैं. लेकिन आप आज से शायद ऐसा बिल्कुल भी न करें. दरअसल, हाल ही में एक रिसर्च सामने आया है, जिसमें ऐसे केलों को लेकर दिलचस्प बात सामने आई है. रिसर्चर्स का कहना है कि ज्यादा पके हुए केले में कुछ ऐसे नैचुरल कंपाउंड होते पाए गए हैं, जिो लैब में कैंसर सेल्स पर असर दिखाने की क्षमता प्रदर्शित की. हालांकि, वैज्ञानिकों ने साफ किया है कि ये शुरुआती रिसर्च है और इसे कैंसर का इलाज नहीं माना जा सकता.
ज्यादा पके केले में क्या मिला?
जापानी शोधकर्ता M. Shimizu और उनकी टीम की ओर से प्रकाशित अध्ययन 'Banana Extracts and Biological Activity Research' में बताया गया है कि जब केला अधिक पक जाता है और उसका छिलका गहरे भूरे या काले रंग का होने लगता है, तब उसमें कुछ बायोएक्टिव कंपाउंड की मात्रा बढ़ सकती है. वैज्ञानिकों ने इन कंपाउंड का अध्ययन किया और पाया कि लैब परीक्षणों में ये कैंसर सेल्स की वृद्धि को प्रभावित करने में सक्षम दिखे.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
हेल्दी सेल्स पर होता है कम असर
रिसर्च में सबसे दिलचस्प बात ये रही कि जिन कंपाउंड ने कैंसर सेल्स पर प्रभाव दिखाया, उन्होंने हेल्दी सेल्स को अपेक्षाकृत कम नुकसान पहुंचाया. यही वजह है कि वैज्ञानिक इस विषय पर आगे और गहन अध्ययन करने में रुचि दिखा रहे हैं. हालांकि, अभी ये निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी कि सिर्फ अधिक पका केला खाने से कैंसर से बचाव संभव है.
केले के क्या फायदे हैं?
किसी भी तरह के केले का सेवन करने से आपके शरीर को भरपूर रूप से पोटैशियम, फाइबर, विटामिन बी6 और एंटीऑक्सीडेंट्स प्राप्त होता है. ये पाचन को दुरुस्त करने से लेकर शरीर को एनर्जी प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
ये भी पढ़ें - पुरुषों के लिए केला खाने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, दिल से लेकर स्टैमिना तक को करता है मजबूत, जानें कैसे खाएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं