विज्ञापन

टाटानगर से खाटू श्याम के लिए नई ट्रेन मंजूर, 26 अक्टूबर से रांची-लोहरदगा-गढ़वा-सासाराम-कानपुर-आगरा होकर चलेगी

ट्रेन नंबर 18601-18602 सांतरागाछी से खातीपुरा एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा के दौरान यह ट्रेन झारखंड, बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों से गुजरेगी.

टाटानगर से खाटू श्याम के लिए नई ट्रेन मंजूर, 26 अक्टूबर से रांची-लोहरदगा-गढ़वा-सासाराम-कानपुर-आगरा होकर चलेगी
बंगाल बिहार यूपी से सीधे खाटू श्याम धाम ट्रेन
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • टाटानगर से खाटू श्याम धाम के लिए नई ट्रेन मंजूर.
  • बंगाल बिहार यूपी से सीधे खाटू श्याम धाम जाएंगी ट्रेन.
  • 5 राज्यों के श्रद्धालु सीधे जा सकेंगे खाटू श्याम धाम.

झारखंड, बंगाल, बिहार और यूपी से सीधे खाटू श्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है. लंबे समय से की जा रही मांग के बाद अब टाटानगर के रास्ते सीधे राजस्थान स्थित खाटू श्याम धाम (जयपुर) के लिए नई ट्रेन के संचालन को मंजूरी मिल गई है. ट्रेन नंबर 18601-18602 सांतरागाछी से खातीपुरा (जयपुर) के बीच चलने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस के संचालन को रेलवे द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है. सांसद विद्युत वरण महतो 26 अक्टूबर को शाम 5:50 बजे इस नई ट्रेन को टाटानगर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

यह नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन संतरागाछी से चलकर टाटानगर के रास्ते अपने खातीपुरा जाएगी. यात्रा के दौरान यह ट्रेन झारखंड, बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों से गुजरेगी.

18601-18602 सांतरागाछी - खातीपुरा ट्रेन का शेड्यूल

यह ट्रेन दोपहर 2.15 बजे सांतरागाछी से रवाना होकर शाम 5.50 बजे टाटानगर पहुंचेगी. इसके बाद अगले दिन रात 11 बजे खातीपुरा स्टेशन पहुंचेगी. वहीं वापसी में खातीपुरा से सुबह 9.20 बजे रवाना होगी जो अगले दिन दोपहर 3.05 बजे टाटानगर और शाम 7.45 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी.

18601-18602 सांतरागाछी - खातीपुरा ट्रेन का स्टॉपेज

18601-18602 सांतरागाछी - खातीपुरा साप्ताहिक ट्रेन बंगाल, झारखंड, बिहार, यूपी और राजस्थान के कई स्टेशनों पर रुकेगी. इसमें  खड़गपुर, चांडिल, पुरुलिया, मुरी, लोहरदगा, लातेहार, डाल्टेनगंज, गढ़वा रोड, डेहरी-ऑन-सोन, सासाराम, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, आगरा, बांदीकुई और दौसा जैसे स्टेशन शामिल हैं.

खातीपुरा रेलवे स्टेशन से खाटू श्याम मंदिर की दूरी काफी कम है, जिससे श्रद्धालुओं को वहां पहुंचने में खासी सहूलियत होगी. इस नई ट्रेन के शुरू होने से न केवल धार्मिक यात्रा सुगम होगी, बल्कि झारखंड, पश्चिम बंगाल और राजस्थान के बीच व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंध भी और अधिक मजबूत होंगे.

यह भी पढ़ें | वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 31 अक्टूबर से पकड़ेगी रफ्तार, 8 घंटे का सफर और 2 स्टॉपेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khatu Shyam Train Service, Tatanagar, New Train Announcement, Indian Railway, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com