- हजरत निजामुद्दीन-पानीपत नई EMU स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है.
- हजरत निजामुद्दीन-पानीपत EMU ट्रेन का रोजाना संचालन होगा.
- EMU ट्रेन का नई दिल्ली नरेला सोनीपत समेत 8 स्टॉपेज होंगे.
उत्तर रेलवे ने रेल यात्रियों की सुविधा के लिए हजरत निजामुद्दीन और पानीपत जंक्शन के बीच नई मेमू स्पेशल ट्रेनों (Memu Train) के संचालन की घोषणा की है. ट्रेन नंबर 04417 और 04418 हजरत निजामुद्दीन - पानीपत जंक्शन - हजरत निजामुद्दीन मेमू स्पेशल ट्रेनों को विशेष तारीखों के लिए चलाया जा रहा है. यह स्पेशल मेमू ट्रेनें 20 अक्टूबर 2026 से 28 अक्तूबर 2026 तक रोजाना संचालित की जाएंगी. इन ट्रेनों में केवल जनरल क्लास की कोच संरचना रखी गई है, जिससे रोजाना यात्रियों और सामान्य श्रेणी के सफर करने वालों को सुगम यात्रा का विकल्प मिलेगा.
ट्रेन नंबर 04417 हजरत निजामुद्दीन- पानीपत मेमू ट्रेन शेड्यूल
हजरत निजामुद्दीन: सुबह 11:00 बजे रवाना होगी
नई दिल्ली: आगमन 11:20 बजे, प्रस्थान 11:25 बजे
सब्जी मंडी: आगमन 11:40 बजे, प्रस्थान 11:42 बजे
बदली: आगमन 11:51 बजे, प्रस्थान 11:53 बजे
नरेला: आगमन 12:01 बजे, प्रस्थान 12:03 बजे
सोनीपत: आगमन 12:16 बजे, प्रस्थान 12:26 बजे
भोडवाल माजरी: आगमन 12:43 बजे, प्रस्थान 12:45 बजे
समालखा: आगमन 12:50 बजे, प्रस्थान 12:52 बजे
दीवाना: आगमन 12:58 बजे, प्रस्थान 13:00 बजे
पानीपत जंक्शन: आगमन दोपहर 13:10 बजे

ट्रेन नंबर 04418 पानीपत जंक्शन - हजरत निजामुद्दीन मेमू ट्रेन शेड्यूल
पानीपत जंक्शन: दोपहर 15:00 बजे रवाना होगी
दीवाना: आगमन 15:06 बजे, प्रस्थान 15:08 बजे
समालखा: आगमन 15:14 बजे, प्रस्थान 15:16 बजे
भोडवाल माजरी: आगमन 15:20 बजे, प्रस्थान 15:22 बजे
सोनीपत: आगमन 15:36 बजे, प्रस्थान 15:38 बजे
नरेला: आगमन 15:50 बजे, प्रस्थान 16:10 बजे
बदली: आगमन 16:20 बजे, प्रस्थान 16:22 बजे
सब्जी मंडी: आगमन 16:56 बजे, प्रस्थान 16:58 बजे
नई दिल्ली: आगमन 17:13 बजे, प्रस्थान 17:15 बजे
हजरत निजामुद्दीन: आगमन शाम 17:45 बजे
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने निर्देश दिए हैं कि इन ट्रेनों के ठहराव और समय-सारणी के बारे में किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क किया जा सकता है या फिर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं. उत्तर रेलवे के सोशल मीडिया हैंडल जैसे फेसबुक, एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी अपडेट्स लिए जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें | 45 दिन बाद EMU और एक्सप्रेस ट्रेन फिर फरीदाबाद स्टेशन पर दौड़ेगी, देखें ट्रेनों की लिस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं