राजस्थान के जयपुर में जल्द ही 29वां नेशनल ई-गवर्नेंस कॉन्फ्रेंस (NCeG 2026) आयोजित होने जा रहा है. इस सम्मेलन में देशभर के विशेषज्ञ और अधिकारी डिजिटल गवर्नेंस को और बेहतर बनाने पर चर्चा करेंगे. खासतौर पर इसमें विकसित भारत 2047, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा आधारित सेवाएं और सुरक्षित डिजिटल सिस्टम जैसे विषयों पर फोकस रहेगा. इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए अब रजिस्ट्रेशन और एग्जिबिशन स्टॉल बुकिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) द्वारा आयोजित यह सम्मेलन नई तकनीकों और सरकारी सेवाओं को आसान बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.
NCeG 2026 की मुख्य बातें
स्थान- राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC), जयपुर
तारीख- 1-2 जुलाई 2026
थीम- Viksit Bharat 2047: AI-enabled, Data-driven & Secure Digital Governance
रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
वेबसाइट- nceg.gov.in पर जाएं.
रजिस्ट्रेशन लिंक- होमपेज पर "Registration for NCeG 2026" पर क्लिक करें.
डिटेल भरें- नाम, ईमेल, संगठन, पद और भूमिका की जानकारी भरें.
सबमिट- फॉर्म सबमिट करें और पुष्टि ईमेल प्राप्त करें.
एग्जिबिशन स्टॉल बुकिंग
ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय सम्मेलन 2026 (NCeG 2026) के लिए एग्जिबिशन स्टॉल बुकिंग NCEG के माध्यम से की जा सकती है. एग्जिबिशन स्टॉल के लिए अनुरोध प्रदर्शक (Exhibitor) के रूप में पंजीकरण करने से पहले जमा किया जाना चाहिए. स्टॉल का आकार आमतौर पर 10X10 होता है और केवल बुनियादी सुविधाएं जैसे टेबल और कुर्सी प्रदान की जाती हैं.
आवेदन प्रक्रिया- आप NCEG पर ऑनलाइन स्टॉल बुकिंग फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इसमें केंद्रीय, राज्य सरकार और अन्य संस्थाओं के लिए स्टॉल उपलब्ध हैं.
सुविधाएं- स्टॉल में स्टॉल स्पेस, टेबल और कुर्सी प्रदान की जाती है.
📢 Registrations & Exhibition Stall are now open for #NCeG2026
— DARPG 🇮🇳 (@DARPG_GoI) June 6, 2026
🌐Registration Link: https://t.co/xvOl4rkwEM
📅 1–2 July 2026
📍 Rajasthan International Centre, Jaipur#DARPG #NCeG2026 #eGovernance #DigitalIndia #ViksitBharat #GoodGovernance #DigitalTransformation #India2047… pic.twitter.com/7WQJhq0dQR
कौन ले सकता है भाग?
- केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारी
- सरकारी और निजी शैक्षणिक या अनुसंधान संस्थान
- स्टार्टअप्स और IT उद्योग के प्रतिनिधि
यह भी पढ़ें:- दिल्ली टैलेंट हंट में भाग लें और जीतें लाखों का इनाम, फ्री रजिस्ट्रेशन, जानिए कैसे और कहां करें आवेदन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं