Gold-Silver Price Today: अगर आप सोने या चांदी की खरीदारी करने का सोच रहे हैं तो आपके लिए यह पता करना जरूरी है कि आपके शहर में सोना-चांदी (Gold-silver Rate Today) किस रेट पर मिल रहा है. ऐसे में आपको यह अंदाजा लग जाएगा कि आज सोने या चांदी की खरीदारी आपके लिए कितनी फायदेमंद साबित हो सकती है. नए साल 2023 (New Year 2023) में सोने का भाव लगातार बढ़ रहा है. पिछले कई दिनों से मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव (Gold Price) में तेजी देखी जा रही है. जिसकी वजह से सोना अपने उच्च स्तर के ऊपर कारोबार कर रहा है.
आज यानी 16 जनवरी को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का रेट (Gold Price Today) एक बार फिर बढ़ गया है. वहीं, आज चांदी की कीमत में भी तेजी आई है.सोमवार को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव (Gold Rate Today) 0.62% यानी 350 रुपये बढ़कर 56,810 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सोना 56, 460 रुपये पर बंद हुआ था. वहींं, चांदी की कीमत भी आज बढ़ गई है. चांदी 17000 रुपये प्रतिकिलो के करीब पहुंचकर कारोबार कर रही है.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
महानगरों में आज क्या है सोने का रेट
- दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का रेट 57,100 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 52,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
- मुंबई में 24 कैरेट सोना 56,950 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 52,200 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है.
- चेन्नई में 24 कैरेट सोने का रेट 52,285 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 47,927 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
- कोलकाता में 24 कैरेट सोना 56,950 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 52,200 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बढ़े सोने-चांदी के दाम
अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोने और चांदी (Gold-Silver Price Today) में तेजी देखी जा रही है. आज सोने का हाजिर भव (Gold Price) 0.27% बढ़कर 1,925.65 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है. वहीं, आज चांदी का रेट (Silver Price) 0.79% की तेजी के साथ 24.46 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच कर कारोबार कर रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं