VIRAL VIDEO: गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में बसा जाम्बुर गांव पहली नजर में आश्चर्य से भर देगा. यहां रहने वाले लोग दिखने में बिल्कुल अफ्रीकी मूल के हैं, लेकिन ठेठ गुजराती या साफ हिंदी में बात करते हैं. इनके नस-नस में अफ्रीका बहता है, लेकिन दिल पूरी तरह हिंदुस्तानी है. हम बात कर रहे हैं 'सिद्दी' समुदाय की. सदियों पहले अफ्रीका से आकर भारत को अपना आशियाना बनाने वाला यह अल्पसंख्यक समुदाय आज हमारी विविधता का एक खूबसूरत हिस्सा है. उन्होंने अपनी अफ्रीकी 'बांटू' जड़ों को समेटे हुए भारतीय संस्कृति को ऐसे गले लगाया है जैसे दूध में चीनी मिल जाती है.
1000 साल पुराना इतिहास
स्थानीय लोग बताते कि लगभग 1000 साल पहले जूनागढ़ के नवाब उनके पूर्वजों को अफ्रीका (युगांडा) से जहाज में काम करने के लिए यहां लाए थे. जब महल का काम पूरा हो गया, तो नवाब ने उन्हें यहीं जमीन देकर बसा दिया. शुरुआत में वे अपनी अफ्रीकी भाषा बोलते थे, लेकिन धीरे-धीरे वक्त के साथ वे गुजराती रंग में ऐसे रंगे कि अब उन्हें अपने अफ्रीकी अतीत या वहां की संस्कृति के बारे में कुछ खास याद नहीं है.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
पुर्तगालियों से भी जुड़ा है इतिहास
इतिहासकारों का मानना है कि सिद्दी मुख्य रूप से अफ्रीका के बांटू समुदाय के वंशज हैं. वे पुर्तगालियों के जरिए गुलाम या बंधुआ मजदूर के रूप में हिंद महासागर के रास्ते भारत पहुंचे थे. गुजरात जनजातीय अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान के मुताबिक, पुर्तगाली उन्हें 17वीं सदी के अंत में भारत लाए थे. वहीं कुछ शोधकर्ता मानते हैं कि वे 15वीं सदी के मध्य में ही भारत आ गए थे. उनके सफर की यह दास्तान आज भी लोकगीतों और इतिहास के पन्नों में जिंदा है.
यह भी पढ़ें | भारतीय ट्रेन की फर्स्ट एसी प्राइवेट बर्थ में ब्रिटिश यूट्यूबर ने किया सफर, बोला- 'ये मैंने क्या देख लिया'
गुजरात से कर्नाटक तक का सफर
आज सिद्दी समुदाय मुख्य रूप से गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक में बसा है. गुजरात के सिद्दी ज्यादातर मुस्लिम हैं, जबकि कर्नाटक में रहने वाले सिद्दी हिंदू धर्म का पालन करते हैं. गुजरात के जूनागढ़ में इनकी सबसे घनी आबादी है. यहां के सिद्दी गुजराती और हिंदी सहजता से बोलते हैं. पहनावे से लेकर कांच और चांदी की चूड़ियों के श्रृंगार तक, सब कुछ स्थानीय रंग में रंगा है. लेकिन उत्सव के मौकों पर इनका पारंपरिक 'धमाल' संगीत और नृत्य इनकी अफ्रीकी विरासत की गूंज आज भी सुना देता है.
यहां के लोग पूरी तरह गुजराती खाना जैसे बाजरे की रोटी और बैंगन-आलू की सब्जी खाते हैं. रोजी-रोटी के लिए ये लोग आज भी अपना पारंपरिक अफ्रीकी लोक नृत्य करते हैं, जिसे स्थानीय भाषा में 'धमाल' कहा जाता है.
साल 2003 सिद्दी समुदाय के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ, जब गुजरात में इन्हें 'अनुसूचित जनजाति' (ST) का दर्जा मिला. इसके बाद शिक्षा, सरकारी नौकरियों और आर्थिक मदद के रास्ते खुले. विकास की असल तस्वीर जमीन पर दिखती है. जाम्बुर गांव के एक स्थानीय निवासी बताते हैं, "हमारे गांव में बिजली, पानी और राशन की अब कोई किल्लत नहीं है.
यह भी पढ़ें | भारत का सबसे अमीर गांव, बैंकों को करोड़ों का लोन देने की हैसियत रखते हैं यहां के किसान
यह भी पढ़ें | 'कभी 12 हजार तो कभी 5000'; दुबई में जबलपुर के पंडितजी को पूजा कराने के कितने पैसे मिलते हैं? बताया सीक्रेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं