Gold Silver Price Today, 22 October: अगर आप त्योहारों के इस सीजन में सोने या चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो आज खरीदारी का सुनहरा मौका है. गुरुवार, 22 अक्टूबर को सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है. घरेलू बाजार में सोना 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.03 लाख रुपये प्रति किलो के करीब पहुंच गई. ऐसे में जान लीजिए कि आज दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत बड़े शहरों में 22 और 24 कैरेट सोना के साथ -साथ चांदी किस भाव पर बिक रही है.
MCX पर सोना-चांदी कितना टूटा?
सुबह करीब 11 बजे MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 1,771 रुपये यानी 1.21% गिरकर 1,44,308 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. इसका पिछला बंद भाव 1,46,079 रुपये था. कारोबार के दौरान सोना 1,44,196 रुपये तक गिरा, जो दिन का निचला स्तर रहा.
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
वहीं, दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी 5,521 रुपये यानी 2.64% टूटकर 2,03,647 रुपये प्रति किलो पर आ गई. पिछले बंद भाव 2,09,168 रुपये के मुकाबले यह 2,06,000 रुपये पर खुली और दिन में 2,03,520 रुपये तक फिसल गई. चांदी में एक समय 5,648 रुपये यानी 2.70% की गिरावट दर्ज की गई.
पिछले सप्ताह MCX पर सोना 3,581 रुपये यानी 2.4% और चांदी 14,568 रुपये यानी 6.4% गिर गई थी.
ग्लोबल मार्केट में भी गोल्ड-सिल्वर हुआ धड़ाम
कॉमेक्स पर गुरुवार सुबह सोना 1.05% गिरकर 4,106.40 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.24% टूटकर 56.42 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. बैंक ऑफ अमेरिका (BofA) का अनुमान है कि दबाव जारी रहने पर सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक गिर सकता है. भारतीय करेंसी में यह करीब 1.12 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के बराबर होगा.
दिल्ली, मुंबई सहित बड़े शहरों में सोने-चांदी का ताजा रेट
- दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,44,250 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,32,229 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. चांदी का भाव 2,04,030 रुपये प्रति किलो है.
- मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,44,490 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,32,449 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है. चांदी का रेट 2,04,380 रुपये प्रति किलो है.
- कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,46,030 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,33,861 रुपये प्रति 10 ग्राम है. चांदी का भाव 2,04,420 रुपये प्रति किलो है.
- बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,44,590 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,32,541 रुपये प्रति 10 ग्राम है. चांदी का भाव 2,10,360 रुपये प्रति किलो है.
- हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 1,44,710 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,32,651 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. चांदी की कीमत 2,04,590 रुपये प्रति किलो है.
- चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,44,900 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,32,825 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है. चांदी 2,04,860 रुपये प्रति किलो पर मिल रही है.
क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के भाव?
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की सबसे बड़ी वजह वैश्विक स्तर से मिल रहे कमजोर संकेत, भारतीय रुपए का मजबूत होना और ब्याज दरों को लेकर निवेशकों की चिंताएं हैं. जब रुपया मजबूत होता है, तो बाहर से आने वाले यानी आयातित सोने-चांदी सस्ते हो जाते हैं, जिससे घरेलू बाजार में इनके भाव पर दबाव बनता है. इसके अलावा, निवेशक अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के अगले फैसलों पर भी पैनी नजर बनाए हुए हैं.
मिडिल ईस्ट में होर्मुज के आसपास तनाव और सप्लाई की दिक्कतों के चलते ब्रेंट क्रूड ऑयल करीब 110 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रहा है. महंगा कच्चा तेल देश में महंगाई को बढ़ावा दे सकता है, जिसकी वजह से ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची बनी रह सकती हैं और ऊंची ब्याज दरें सोने के लिए अच्छी नहीं मानी जातीं. हालांकि, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में नरमी और डॉलर के कमजोर होने से सोने की कीमतों को कुछ हद तक सहारा जरूर मिल रहा है.
यह भी पढ़ें | SBI Data Leak: करीब 4,000 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, क्या खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं