15 जून से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट शुरू होने जा रही हैं. फिलहाल एयरपोर्ट से इंडिगो और अकासा एयरलाइन अपनी सेवाएं शुरू करेंगी. इसी बीच टाटा ग्रुप की बजट एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यहां से अपनी उड़ान शुरू करने की योजना को अनिश्चित समय के लिए टाल दिया है. इसके चलते शुरुआत में अब सिर्फ इंडिगो और अकासा एयर ही अपनी सेवाएं देती नजर आएंगी. इंडिगो पहले दिन यानी 15 जून से उड़ान शुरू करेगी, जबकि अकासा एयर 16 जून से अपनी सेवाएं शुरू करेगी.
एयर इंडिया एक्सप्रेस क्यों नहीं भरेगी उड़ानें?
एयरलाइन के सोर्स के मुताबिक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट ऑपरेशन को लेकर अभी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. कंपनी का कहना है कि फिलहाल रूट्स में कटौती, बढ़ती ईंधन लागत और अन्य ऑपरेशनल चैलेंज के चलते वह नोएडा एयरपोर्ट से फ्लाइट सर्विस शुरू करने की स्थिति में नहीं है.

यात्रियों पर क्या होगा असर?
नोएडा एयरपोर्ट से फ्लाइट संचालन के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस के पीछे हटने से यात्रियों के पास अब कम ऑप्शन ही होंगे. हालांकि, इसका असर जेवर एयरपोर्ट की शुरुआत पर नहीं होगा. इसके बावजूद भी 15 जून से इंडिगो और 16 जून से अकासा एयरलाइन नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानें भरेंगी. ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि सफर करने से पहले एयरलाइंस का शेड्यूल जरूर चेक कर लें. इसके अलावा दिल्ली के IGI एयरपोर्ट और नोएडा एयरपोर्ट के किराए में भी अंतर हो सकता है, ऐसे में तुलना करके ही टिकट बुक करें.
जान लें अकासा एयर का शेड्यूल
अकासा एयर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हर दिन चार फ्लाइट्स ऑपरेट करेगी. नवी मुंबई-नोएडा रनवे पर फ्लाइट संख्या QP 2017 सुबह 7:25 बजे नवी मुंबई से रवाना होकर सुबह 9:35 बजे नोएडा पहुंचेगी. वापसी फ्लाइट QP 2018 सुबह 10:15 बजे नोएडा से उड़ान भरकर दोपहर 12:30 बजे नवी मुंबई पहुंचेगी.
इसके अलावा बेंगलुरु-नोएडा रूट पर फ्लाइट संख्या QP 1575 बेंगलुरु से शाम 4:25 बजे रवाना होकर शाम 7:15 बजे नोएडा पहुंचेगी. वापसी फ्लाइट QP 1576 नोएडा से शाम 7:55 बजे उड़ान भरकर रात 11:00 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में फ्री होगा इलेक्ट्रिक और CNG शवदाह, पॉल्यूशन कंट्रोल के लिए MCD ने शुरू की पहल, जानें जरूरी बात
यह भी पढ़ें: पेट्रोल पंप पर न करें जल्दबाजी, छोटी सी लापरवाही भी करा सकती है बड़ा नुकसान, NCIB ने बताई जरूरी टिप्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं