विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर न करें जल्दबाजी, छोटी सी लापरवाही भी करा सकती है बड़ा नुकसान, NCIB ने बताई जरूरी टिप्स

अगर आप अक्सर अपने वाहन में पेट्रोल भरवाते समय जल्दबाजी करते हैं, तो ये आदत आपको काफी ज्यादा नुकसान करा सकती है. पेट्रोल भरवाते समय आपको बेहद सतर्क रहना चाहिए, वरना आपके साथ ठगी हो सकती है.

पेट्रोल पंप पर न करें जल्दबाजी, छोटी सी लापरवाही भी करा सकती है बड़ा नुकसान, NCIB ने बताई जरूरी टिप्स
पेट्रोल भरवाते समय इन बातों का रखें ध्यान
Photo Credit: NDTV

अगर आप वाहन में पेट्रोल भरवाने के वक्त जल्दबाजी करते हैं तो यह आदत आपको भारी नुकसान में डाल सकती है. पेट्रोल पंप पर छोटी सी लापरवाही, जैसे मीटर पर ध्यान न देना, सही मात्रा की जांच न करना या स्टाफ की हरकतों को नजरअंदाज करना, ठगी का कारण बन सकता है. इसी को लेकर NCIB (नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो) ने चेतावनी दी है कि पेट्रोल भरवाते समय सतर्क रहें और कुछ बातों का ध्यान रखें. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं पेट्रोल रिफिल करवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि धोखाधड़ी से बचा जा सके.

सतर्क रहना क्यों है जरूरी?

NCIB ने अपने X पोस्ट में बताया है कि अधिकतर पेट्रोल पंपों पर काम करने वाले कर्मचारियों की तनख्वाह बहुत कम होती है. ऐसे में कुछ कर्मचारी ग्राहकों को कम ईंधन देकर या मशीन में हेरफेरी करके अवैध लाभ कमाते हैं.यह लाभ पेट्रोलपंप कर्मी और पंप मालिकों द्वारा मिलजुलकर बांटा जाता है. ऐसे में आपकी एक छोटी-सी सतर्कता, उनकी चोरी को रोक सकती है.

पेट्रोल भरवाते समय किन बातों का रखें ध्यान?

पेट्रोल पंप पर किसी तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए आप नीचे दी गई बातों को ध्यान में रखें

  • मीटर शून्य (0.00) से शुरू होते हुए देखें.
  • सही ईधन (पेट्रोल/डीजल) ही गाड़ी में रिफिल करवाएं.
  • पूरी डिलीवरी के दौरान ध्यान रखें.
  • हमेशा रसीद लें और उसकी जांच जरूर करें.
  • मीटर पर सील और कैलिब्रेशन देखता देखें.
  • कोई गड़बड़ी लगे तो तुरंत रिपोर्ट करें.
  • अगर डिलिवरी के दौरान कोई संदेह हो तो तुरंत प्रश्न पूछ लें.

कानूनी मदद कहां लें?

अगर आपको किसी तरह की कानूनी मदद लेनी है तो आप नीचे दिए गए माध्यम से ले सकते हैं.
हेल्पलाइन: 97925800000
वेबसाइट : www.ncib.in
X (ट्विटर) हैंडल : @NCIBHQ

यह भी पढ़ें: भारत मंडपम के आसपास आज रहेगा ट्रैफिक का दबाव, इन रास्तों से बचें, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

यह भी पढ़ें: कार-बाइक छोड़ मेट्रो-बस से जाएंगे ऑफिस, तो सैलरी में मिलेंगे एक्स्ट्रा पैसे, दिल्ली सरकार की नई योजना

यह भी पढ़ें: DDA के लग्जरी फ्लैट्स को नहीं मिल रहे खरीदार, तीसरी बार बढ़ी बुकिंग की तारीख, जानिए कीमत और आवेदन का पूरा तरीका

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol Diesel, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com