विज्ञापन

ब्रॉन्ज तो मिला, लेकिन फैसले से नाराज दिखीं सुचिका तरियाल, सेमीफाइनल हार के बाद फैसले को दी चुनौती

भले ही सेमीफाइनल में हार की वजह से वह गोल्ड मेडल के लिए नहीं लड़ पाईं, लेकिन सुचिका तारियाल का ब्रॉन्ज मेडल जीतना MMA में भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जो इस लेवल पर इस खेल में देश की बढ़ती मौजूदगी को दिखाता है.

ब्रॉन्ज तो मिला, लेकिन फैसले से नाराज दिखीं सुचिका तरियाल, सेमीफाइनल हार के बाद फैसले को दी चुनौती
MMA में भारत को मिला ब्रॉन्ज

एशियन गेम्स में महिलाओं के 60kg ट्रेडिशनल MMA इवेंट में भारत की सुचिका तारियाल का सफर सेमीफाइनल में खत्म हुआ और उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता.MMA इवेंट में भारत को पहला मेडल मिला है. भारत के लिए मेडल जीतने के बावजूद, भारतीय फाइटर नतीजे से निराश थीं और सेमीफाइनल मुकाबले में उनके खिलाफ गए फैसले पर उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की. वहीं, MMA कोच और टीम ने फैसले को चुनौती दी है.दरअसल, मुकाबला ड्रॉ रहा और ओवरटाइम में चला गया, नतीजा सिंगापुर के पक्ष में दिया गया था. जिसके बाद इस फैसले को चुनौती दी गई लेकिन फैसला उनके पक्ष में नहीं आया. 

सिंगापुर की फाइटर क्यों बनी विजेता

सिंगापुर की फाइटर का वजन 700 ग्राम कम था, इसलिए उसे फ़ाइट में जीत दे दी गई. सुचिका और वह दोनों ही 60 किलोग्राम से कम वजन वाली कैटेगरी में थीं. लेकिन उसका वजन 700 ग्राम कम था और एशियाई नियमों के अनुसार, टाई होने की स्थिति में उसे ही विजेता माना जाता है.

मंच पर जाने से किया इनकार

बता दें कि जब अधिकारी ने विजेता की घोषणा करने के लिए दोनों खिलाड़ियों को मंच पर बुलाया, तो सुचिका ने वहां जाने से इनकार कर दिया, उन्हें फैसले का अंदाजा हो गया था. हालांकि, भारतीय कोचों के कहने पर वह हिचकिचाते हुए मंच पर गईं, लेकिन रोते हुए वापस लौटीं.

Latest and Breaking News on NDTV

2026 एशियाई गेम्स में MMA की शुरुआत हो रही है, साथ ही BMX, टेकबॉल, पैडल, सर्फिंग और वर्चुअल ताइक्वांडो भी इसमें शामिल अन्य खेल हैं. सुचिका ने रविवार को ही क्वार्टर फाइनल में मंगोलिया की अल्तानचिमेग बैगलमा को 2-0 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर लिया था.

सुचिका तारियाल ने सेमीफीइनल में कड़ी टक्कर दी, लेकिन गोल्ड-मेडल मुकाबले में जगह नहीं बना पाईं. इस नतीजे से उन्हें ब्रॉन्ज मेडल मिलना तय हो गया, जिससे गेम्स में भारत के मेडल्स की संख्या में और मेडल जुड़ गया, अब तक एशियाड में भारत को 6 मेडल मिल चुके हैं. जिसमें भारत को शूटिंग में 5 मेडल मिले और अब एक मेडल MMA में मिला है. 

हालांकि, मुक़ाबले के बाद भारतीय एथलीट पूरी तरह संतुष्ट नहीं थीं. सेमीफाइनल में हार के बाद, उन्होंने बताया कि वह फैसले से खुश नहीं थीं और उन्हें लगा कि नतीजा कुछ और हो सकता था. भले ही सेमीफ़ाइनल में हार की वजह से वह गोल्ड मेडल के लिए नहीं लड़ पाईं, लेकिन सुचिका तारियाल का ब्रॉन्ज मेडल जीतना MMA में भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जो इस लेवल पर इस खेल में देश की बढ़ती मौजूदगी को दिखाता है.

ये भी पढ़ें- कौन हैं 36 साल की सुचिका तरियाल? विश्व चैंपियन को हराकर एशियन गेम्स में भारत का पहला MMA मेडल किया पक्का

ये भी पढ़ें- गौतम गंभीर एंड कंपनी को पूर्व दिग्गज की चेतावनी, संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को चुनना पड़ सकता है भारी

ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड दौरे पर शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर को मिल सकती है कप्तानी, रिपोर्ट में बड़ा दावा

ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा ने इन दो जैवलिन थ्रोअर्स को बताया अपना उत्तराधिकारी, बोले- 85+ और 87+ मीटर के थ्रो ने बढ़ाया भरोसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asian Games 2018, Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com