विज्ञापन

जापान टीम में 'बिहारी बाबू'! जानिए कौन हैं अभिषेक आनंद, वैभव और ईशान से मिलने को हैं उत्सुक

भारत और जापान के बीच टी-20 मैच खेला जाने वाला है. इस मैच का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दोनों टीमों के बीच पहली बार कोई इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा.

जापान टीम में 'बिहारी बाबू'! जानिए कौन हैं अभिषेक आनंद, वैभव और ईशान से मिलने को हैं उत्सुक
बिहार के बेटे ने IIT से पढ़ाई की, फिर क्रिकेट के प्यार में जापान पहुंच गया

भारतीय क्रिकेट टीम जापान के खिलाफ एक मात्र टी-20 मैच 22 सितंबर को खेलने वाली है. इस मैच से पहले एक नहीं बल्कि दो बिहारी क्रिकेटर की बात हो रही है. एक तो हम सभी जानते हैं, वैभव सूर्यवंशी लेकिन दूसरी ओर इस मैच से पहले एक और बिहारी क्रिकेटर की बात हो रही है जो जापान की नेशनल टीम के साथ खेलते हैं. वह क्रिकेटर का नाम अभिषेक आनंद हैं जो जापान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हैं. हालांकि अभिषेक को भारत के खिलाफ मैच के लिए जापान की टीम में शामिल नहीं किया गया है लेकिन बिहार के रोहतास के रहने वाले अभिषेक आनंद की चर्चा लगातार हो रहा है. 

कौन है अभिषेक आनंद

क्रिकेट के लिए प्यार और जापान में इस खेल के भविष्य की उम्मीद ने बिहार में जन्मे IITian अभिषेक आनंद को जापान पहुंचाया. वह कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे, तभी उन्हें Accenture Japan से प्लेसमेंट का बुलावा आया।. उन्हें इस बारे में सोचने और यह तय करने के लिए कुछ घंटे दिए गए कि वे यह ऑफर स्वीकार करके जापान जाएं या भारत में ही रहें.  वे असल में भारत में ही रहना चाहते थे और अपने क्रिकेट करियर पर काम कर रहे थे,  उन्होंने कॉलेज में "क्रिकेट के लिए बहुत अच्छा माहौल" बना लिया था, हालांकि, अभिषेक ने जापान में क्रिकेट के बारे में कुछ रिसर्च की, उन्हें उम्मीद थी कि पड़ोसी देश में इस खेल का भविष्य हो सकता है, और उन्होंने जापान जाने का फैसला किया. उनका कहना है कि वे बस क्रिकेट खेलना चाहते हैं.

बिहार के रोहतास से है ताल्लुक

बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले 28 साल के अभिषेक ने IIT कानपुर से केमिस्ट्री में डिग्री पूरी करने के बाद नौकरी के लिए जापान का रुख किया.  अपने प्रोफेशनल करियर के साथ-साथ उन्होंने क्रिकेट खेलना भी जारी रखा और आखिरकार जापान की नेशनल टीम में जगह बना ली. हालाँकि, उनकी कहानी को लेकर काफी चर्चा होने के बावजूद, 22 सितंबर को होने वाले मैच में अभिषेक नहीं खेल रहे हैं. जापान ने इस मैच के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान किया है और चुने गए खिलाड़ियों में अभिषेक का नाम शामिल नहीं है.

IIT कानपुर से जापान के क्रिकेट तक

IIT कानपुर में कॉलेज के दिनों में वे क्रिकेट से जुड़े रहे और इंस्टीट्यूट की टीम की कप्तानी भी की. ग्रेजुएशन के बाद, वे काम के सिलसिले में टोक्यो चले गए. खेल छोड़ने के बजाय, उन्होंने जापान में क्लब क्रिकेट खेलना शुरू किया और अपने काम के साथ-साथ खेल के प्रति अपने जुनून को भी बनाए रखा. लोकल क्रिकेट सर्किट में उनके अच्छे प्रदर्शन की वजह से उन्हें जापान की नेशनल टीम में जगह मिली.अभिषेक ने 9 मई, 2025 को कुक आइलैंड्स के खिलाफ अपना T20I डेब्यू किया. जापान के लिए 18 T20I मैच खेल चुके अभिषेक ने IANS को बताया, "जापान का यह सफर वाकई अविश्वसनीय है, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं जापान की टीम के लिए खेलूंगा."

जापान टीम में चयन कैसे हुआ

जापान टीम में चयन की प्रक्रिया पर बात करते हुए कहा, "अक्सर लोग जापान टीम में चुने जाने के तरीकों के बारे में पूछते हैं, नेशनल टीम में शामिल होने के लिए तीन योग्यता शर्तें हैं, या तो आप लगातार तीन साल से जापान में रह रहे हों, जापान में पैदा हुए हों या आपके पास जापानी पासपोर्ट हो, मेरे मामले में, जापान में लगातार तीन साल रहने की पहली शर्त पूरी हो गई थी. हालांकि, यह सिर्फ शुरुआती शर्त है. इसके साथ ही, जापान में क्रिकेट को लेकर आपका प्रदर्शन और अनुशासन दूसरी शर्त के तौर पर देखा जाता है. चूंकि मैंने ये दोनों शर्तें पूरी की थीं, इसलिए मेरे चुने जाने में कोई शक नहीं था और इसी तरह मैं नेशनल टीम में शामिल हुआ."

उन्होंने कहा, "उस समय मुझे उम्मीद नहीं थी कि मैं सिर्फ तीन साल में नेशनल टीम में जगह बना पाऊंगा. मैं बहुत उत्साहित था क्योंकि मुझे लगा था कि टीम में आने में कम से कम चार-पांच साल लगेंगे लेकिन मेरा चयन सिर्फ तीन साल में ही हो गया। मैं बहुत खुश था और मैंने अपने क्लब के सदस्यों, मैनेजरों और परिवार को इसकी जानकारी दी; वे सभी भी इसे लेकर बहुत उत्साहित थे."

अभिषेक ने बताया, "जब से मैं यहां आया हूं, जापान में क्रिकेट बहुत तेजी से आगे बढ़ा है. जब से मैं जापान टीम से जुड़ा हूं, तब से इसमें जबरदस्त तरक्की हुई है, चाहे वह महिला टीम हो या पुरुष टीम, क्रिकेट में काफी विकास हुआ है और मुझे लगता है कि आने वाले कुछ सालों में यह दुनियाभर में पहचानी जाने वाली टीमों में से एक बन जाएगी."

वैभव-ईशान से मिलने को हैं बेताब

अभिषेक आनंद ने ईच्छा जताई है कि वह वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन से मिलता चाहते हैं. उन्होंने कहा,  वह एशियाड के लिए सानो और फिर निशिन में भारतीय टीम और सूर्यवंशी को देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं, हम भारतीय टीम की मेजबानी करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हम इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, मुझे उम्मीद है कि भारत-जापान के बीच का रिश्ता मजबूत बना रहेगा ताकि हम भविष्य में अच्छा प्रदर्शन कर सकें" भारत बनाम जापान मैच को लेकर उन्होंने कहा, "देखिए, मैं उस मैच को लेकर उत्साहित हूं; हालांकि मैं टीम में शामिल नहीं हूं लेकिन मैं टीम के साथ रहकर उन्हें सपोर्ट करूंगा. चूंकि मैं भारत से हूं, इसलिए मैं भारत और जापान दोनों को सपोर्ट करूंगा."

ये भी पढ़ें- वैभव-अभिषेक ओपनर, सैमसन-बुमराह OUT, जापान के खिलाफ टी-20 के लिए ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग 11

ये भी पढ़ें- भारत-जापान टी20, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Japan Men's Cricket Team, Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com