उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी के बीच सियासी तिकड़म बाजी भी शुरू होती दिखाई दे रही है. इसकी एक तस्वीर रविवार 20 सितंबर को दिल्ली से सामने आई. जिसमें भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ नजर आ रहे हैं. इस मेल-मुलाकात का कनेक्शन आगामी यूपी चुनाव से बताया जा रहा है. माना जा रहा है कि भारतीय क्रिकेटर टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अब अपने सियासी सफर की शुरूआत करने जा रहे हैं. वे अमरोहा सदर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं.
अमरोहा विधानसभा सीट का इतिहास क्या
अमरोहा विधानसभा सीट पर पहला विधानसभा चुनाव 1957 में हुआ था. वर्तमान में यह सीट सपा का अभेद्य किला बने हुए है. महबूब अली इस सीट से 2002 से लगातार चुनाव जीत रहे हैं. पिछले चार चुनाव से वे सपा के टिकट पर जीते हैं. इससे पहले 2002 में पहली बार वो शराब कारोबारी डीपी यादव राष्ट्रीय परिवर्तन दल से जीते थे. इसके बाद उन्होंने सपा का दामन थाम लिया था. 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के महबूब अली ने भाजपा के राम सिंह को 71 हजार वोटों से हराया था. महबूब अली को एक लाख 28 हजार 735 और राम सिंह को 57 हजार 699 वोट मिले थे.
ये भी पढ़ें...
अखिलेश यादव का यूपी विधानसभा चुनाव में बड़ा प्लान- हर विधानसभा में कम करेंगे भाजपा के 27 हजार वोट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं