हाल ही में टू-व्हीलर्स की अगस्त 2026 में बिक्री का डेटा सामने आ गया है. इस बार भी लिस्ट में भारतीयों की पंसद 77 हजार वाली बाइक बनी हुई है. ये बाइक डेली ट्रैवल करने वालों के लिए बेस्ट मानी जाती है. गांवों में भी इसे काफी पसंद किया जाता है. हम बात कर रहे हैं Hero Splendor की. पिछले महीने यानी अगस्त 2026 में Hero Splendor की 3,53,842 यूनिट्स की बंपर बिक्री हुई. इसके बाद Honda Shine और Bajaj Pulsar का नंबर आता है.
आपको बता दें कि अगस्त 2026 में भारत की टॉप-10 मोटरसाइकिलों की कुल बिक्री 9,27,578 यूनिट्स रही. ये अगस्त 2025 में बेची गई 8,81,874 यूनिट्स की तुलना में 5.18% की सालाना (YoY) बढ़ोतरी को दिखाती है. यूनिट की संख्या के मामले में हीरो स्प्लेंडर ने सबसे ज्यादा बढ़त हासिल की. पिछले साल कंपनी ने इसी महीने में 3,11,698 यूनिट्स की सेल की थी.
Hero Splendor की जबरदस्त बढ़त
3,11,698 ने अगस्त 2025 की तुलना में अपनी बिक्री में 42,144 यूनिट्स का भारी इजाफा किया है. इस बिक्री की वजह से ये बाकी के मोटरसाइकिलों के मुकाबले एक बहुत बड़ी और मजबूत बढ़त मिली. आपको बता दें कि अगस्त 2026 में बिकी देश की टॉप 10 सबसे लोकप्रिय मोटरसाइकिलों की कुल हिस्सेदारी में अकेले Splendor का योगदान 38.15% रहा.
Hero Splendor Plus: कीमत और फीचर्स
भारतीय बाजार में Hero Splendor Plus की एक्स-शोरूम कीमत इसके बेस वेरिएंट Drum Brake के लिए 77,777 रुपये से शुरू होती है. जबकि इसके सबसे टॉप वेरिएंट Flex के लिए ये कीमत 82.91 हजार रुपये तक जाती है. इसके चार वेरिएंट्स को ग्राहक खरीद सकते हैं. आइए, आपको इसके बाकी के फीचर्स के बारे में बताते हैं.
बेस वेरिएंट: Hero Splendor Plus के सभी वेरिएंट्स में 97.2cc का इंजन, 4-स्पीड गियरबॉक्स और दोनों व्हील्स के साथ ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं. इसका सीधा मतलब यह है कि इसके हायर वेरिएंट्स की ज्यादा कीमत केवल हीरो के खास i3S फ्यूल-बचत सिस्टम और एडिशनल ग्राफिक्स के कारण है, न कि किसी अलग इंजन की वजह से.

Drum Brake Base वेरिएंट: ये बेस वेरिएंट केवल जरूरी जरूरी फीचर्स के साथ आता है. ये उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है जो पहली बार बाइक खरीदने वाले हैं. इस बाइक को वे एक बेहद भरोसेमंद और कम रखरखाव वाली मोटरसाइकिल के तौर पर खरीद सकते हैं. इसकी मासिक EMI मात्र 1,287 रुपये से शुरू होती है.
i3S Trim: इस वेरिएंट और इससे ऊपर के मॉडल्स में हीरो की पेटेंट i3S आइडल स्टार्ट-स्टॉप टेक्नोलॉजी दी गई है. ये टेक्नोलॉजी उन राइडर्स के लिए बेहद काम की है जो अक्सर शहर के भारी ट्रैफिक और बार-बार रुकने-चलने वाले रास्तों पर गाड़ी चलाते हैं. ये रेड लाइट पर इंजन को खुद बंद करके पेट्रोल की भारी बचत करती है.
Special Edition & Flex Trims: 'स्पेशल एडिशन' वेरिएंट को नए और अट्रैक्टिव बॉडी ग्राफिक्स के साथ पेश किया गया है. वहीं, इसका सबसे टॉप मॉडल 'Flex' (फ्लेक्स-फ्यूल वेरिएंट) है. जिसके अलॉय व्हील्स पर गोल्डेन धारियां दी गई हैं. ये हीरो मोटोकॉर्प के इस बड़े प्रोडक्शन माइलस्टोन को दिखाती हैं. ये फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल एनवायरमेंट फ्रेंडली एथेनॉल-पेट्रोल मिक्स (E85) पर चलने में कैपेबल है.
आपको बता दें कि पूरी स्प्लेंडर रेंज में ट्यूबलेस टायर्स और वेट मल्टीप्लेट क्लच को स्टैंडर्ड रखा गया है. कंपनी का दावा है कि ये बाइक E20 फ्यूल पर 70 KM तक का माइलेज देती है. ऐसे में अगर आप अपने लिए कम बजट में दमदार माइलेज वाली बाइक चाहते हैं तो आप Hero Splendor Plus को खरीद सकते हैं.
ये भी पढ़ें- इस दिवाली घर लाने के लिए सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, 4.69 लाख से कीमत शुरू, Tiago से Creta तक शामिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं