विज्ञापन

गौतम गंभीर एंड कंपनी को पूर्व दिग्गज की चेतावनी, संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को चुनना पड़ सकता है भारी

हाल के समय में इस बात पर काफी बहस हो रही है कि भारत के नए ओपनिंग बैटर के तौर पर वैभव सूर्यवंशी किसकी जगह ले सकते हैं, और इन चर्चाओं में अक्सर संजू सैमसन का नाम सामने आता है.

गौतम गंभीर एंड कंपनी को पूर्व दिग्गज की चेतावनी, संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को चुनना पड़ सकता है भारी
संजू सैमसन बनाम वैभव सूर्यवंशी बहस, टीम इंडिया को चेताया गया

भारत का पूर्व महिला क्रिकेटर और वर्तमान में कमेंटेटर की भूमिका निभाने वालीं अंजुम चोपड़ा ने वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को लेकर NDTV से बात की और सीधे तौर पर कहा है कि संजू को भारत की प्लेइंग इलेवन में बने रहना चाहिए, बता दें कि हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए टी-20 सीरीज में संजू ने शानदार बल्लेबाजी की, इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिल पाया था. ऐसे में अब अंजुम चोपड़ा ने भारत की सटीक प्लेइंग इलेवन को लेकर बात की और कहा कि संजू को टीम में अभी बने रखना चाहिए. 

पूर्व भारतीय महिला अंजुम चोपड़ा ने कहा, "मुझे लगता है कि हमें संजू सैमसन को उनके हाल पर छोड़ देना चाहिए, भारत के लिए खेलने में हमेशा दबाव और कॉम्पिटिशन होता है, और हर खिलाड़ी यह समझता है कि उन्हें अच्छा प्रदर्शन करते रहना होगा।. लेकिन किसी को भी यह पसंद नहीं आता कि टीम में उनकी जगह पर हमेशा सवालिया निशान लगा रहे. संजू को खुलकर खेलने का मौका मिलना चाहिए. हर बार जब कोई नया टैलेंट सामने आता है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि किसी दूसरे खिलाड़ी को उसकी जगह ले लेनी चाहिए. वे सभी भारत के खिलाड़ी और बेहतरीन क्रिकेटर हैं".

अंजुम चोपड़ा ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा कि, "भारत खुशकिस्मत है कि उसके पास टैलेंट की कोई कमी नहीं है, लेकिन हर खिलाड़ी को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सही माहौल मिलना चाहिए. सिर्फ इसलिए कि कोई युवा खिलाड़ी आया है, इसका मतलब यह नहीं है कि जो खिलाड़ी पहले से सिस्टम में हैं, उनकी अहमियत अचानक कम हो जाए".

इसके अलावा अंजुम ने वैभव की तारीफ भी की और कहा, "वैभव सूर्यवंशी एक बेहतरीन टैलेंट हैं, उन्होंने पहले ही भारतीय टीम के सेटअप में जगह बना ली है और वे आगे भी दावेदारी में बने रहेंगे, लेकिन हमें यह याद रखना चाहिए कि संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़ और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों ने भी कड़ी मेहनत की है और अपने मौके हासिल किए हैं."बता दें कि भारतीय टीम अब एशियन गेम्स में खेलते हुए नजर आने वाली है. भारतीय टीम एशियन गेम्स में अपना पहला मैच 28 सितंबर को खेलेगी. 

ये भी पढ़ें-\ पथिरागे नंबर-1, नीरज चोपड़ा टॉप-10 से बाहर, एशियन गेम्स के आगाज के साथ जानें कौन है एशिया के टॉप 10 एथलीट

ये भी पढ़ें-\ नीरज चोपड़ा की राह पर टेकबॉल स्टार क्विंसी डिसूजा? जानिए उनके 5 बड़े रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें-\ जायसवाल-रोहित ओपनर, नंबर-3 पर कौन? इरफान पठान ने बताई वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में भारत की बेस्ट प्लेइंग XI

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Asian Games 2026, Sanju Viswanath Samson, Anjum Chopra, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com