विज्ञापन

कौन हैं 36 साल की सुचिका तरियाल? विश्व चैंपियन को हराकर एशियन गेम्स में भारत का पहला MMA मेडल किया पक्का

सुचिका तारियाल ने 2022 हांगझोऊ एशियाई खेलों में कुराश में भारत का प्रतिनिधित्व किया और उसके बाद से एशियाई MMA चैंपियनशिप में लगातार ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं.

कौन हैं 36 साल की सुचिका तरियाल? विश्व चैंपियन को हराकर एशियन गेम्स में भारत का पहला MMA मेडल किया पक्का
36 साल की सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास

भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स 36 साल की सुचिका तारियाल ने एशियन गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया है, 36 साल की भारतीय फाइटर ने महिलाओं के ट्रेडिशनल 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टरफाइनल में 2025 IMMAF विश्व चैंपियन अल्तानचिमेग बैगलमा को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली.  इस जीत के साथ उन्होंने एशियन गेम्स में भारत के लिए मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का पहला पदक पक्का कर दिया है.

Latest and Breaking News on NDTV

2017 में डेब्यू और 7 साल का ब्रेक

सुचिका तरियाल ने साल 2017 में जीत के साथ MMA में डेब्यू किया, जिसके बाद उन्होंने इस खेल से 7 साल का ब्रेक लिया, लेकिन इस दौरान जूडो और जू-जित्सु में सफलतापूर्वक मुकाबला करती रहीं. नवंबर 2024 में, उन्होंने BRAVE कॉम्बैट फेडरेशन के साथ विमेंस स्ट्रॉवेट डिवीन में कई फाइट का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया. दिसंबर 2024 में बहरीन में हुए BRAVE CF 92 में उन्होंने प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में वापसी की और जीत हासिल की.

उन्होंने बताया, "जूडो ने मुझे मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के लिए तैयार किया, जो मेरे लिए कॉम्बैट स्पोर्ट्स का सबसे ऊंचा स्तर है, जूडो की वजह से मैं ग्राउंड फाइटिंग और ग्रैपलिंग में माहिर थी, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के लिए मुझे बस स्टैंडिंग गेम और स्ट्राइकिंग स्किल्स सीखनी थीं. जूडो से MMA में आना मुश्किल नहीं था, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्सहर तरह की स्किल्स की परीक्षा है, और इसमें एक एथलीट को हर तरह से तैयार होना पड़ता है. 

सफलता के साथ-साथ लोकप्रियता भी मिली, तारियाल को भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने सम्मानित किया. यह सम्मान उन्हें न केवल चार वर्ल्ड चैंपियनशिप और 30 से ज़्यादा इंटरनेशनल इवेंट्स में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए मिला, बल्कि एथलेटिक एक्सीलेंस, युवाओं पर प्रभाव और महिला सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण होने के लिए भी मिला. वह MTV रोडीज और प्राइम वीडियो पर 'इंडियाज अल्टीमेट वॉरियर' जैसे पॉपुलर टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं.तारियाल ने कहा कि एशियन गेम्स में मुकाबला बहुत कड़ा होगा,उनका कहना है कि उन्होंने मुंबई के अंधेरी में 'वन पंच एकेडमी' में कोच निखिल कुंदर के साथ कड़ी ट्रेनिंग की है.

2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो और 2023 एशियन गेम्स में कुराश में भारत का प्रतिनिधित्व

बता दें कि सुचिका तरियाल ने 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो और 2023 एशियन गेम्स में कुराश में भारत का प्रतिनिधित्व किया और 2024 में जिउ-जित्सु वर्ल्ड चैंपियन बनीं. हालांकि, बार-बार हुए प्रशासनिक बदलावों ने उनके आस-पास के खेल के माहौल को बदल दिया. जनवरी में, 2026 एशियन गेम्स के लिए जिउ-जित्सु टीम को हटा दिया गया और उसका ढांचा बदल दिया गया, जिससे वह रास्ता ही खत्म हो गया जिसके लिए वह तैयारी कर रही थीं. इसलिए, तारियाल ने फिर से अपना खेल बदला और इस बार MMA ट्रायल्स में हिस्सा लिया.

ये भी पढ़ें- पथिरागे नंबर-1, नीरज चोपड़ा टॉप-10 से बाहर, एशियन गेम्स के आगाज के साथ जानें कौन है एशिया के टॉप 10 एथलीट

ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा की राह पर टेकबॉल स्टार क्विंसी डिसूजा? जानिए उनके 5 बड़े रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें- जायसवाल-रोहित ओपनर, नंबर-3 पर कौन? इरफान पठान ने बताई वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में भारत की बेस्ट प्लेइंग XI

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News, Asian Games 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com