विज्ञापन

नीरज चोपड़ा ने इन दो जैवलिन थ्रोअर्स को बताया अपना उत्तराधिकारी, बोले- 85+ और 87+ मीटर के थ्रो ने बढ़ाया भरोसा

भारत के जैवलिन स्टार नीरज चोपड़ा ने एशियन गेम्स के आगाज के साथ उन दो जैवलिन थ्रोअर के बारे में अपनी राय दी है जिसे वो भारत का अगला जैवलिन स्टार मानते हैं.

नीरज चोपड़ा ने इन दो जैवलिन थ्रोअर्स को बताया अपना उत्तराधिकारी, बोले- 85+ और 87+ मीटर के थ्रो ने बढ़ाया भरोसा
भारतीय जैवलिन को मिली नई जोड़ी, नीरज चोपड़ा ने बताया अपना उत्तराधिकारी

भारत के जैवलिन स्टार नीरज चोपड़ा ने उन दो नए जैवलिन खिलाड़ियों के बारे में अपनी राय दी है जिसे वो अपना उत्तराधिकारी मानते हैं.  साई के यू-ट्यूब चैनल पर इंटरव्यू में नीरज ने उन दो एथलीट के बारे में अपनी राय दी है. उन्होंने इंटरव्यू में खास तौर पर एथलीट के 85 मीटर से ज्यादा के थ्रो और दूसरे एथलीट के 87 मीटर से ज्यादा के दो थ्रो का जिक्र करते हुए कहा कि इतनी दूरी तक थ्रो करना इस बात का मजबूत संकेत है कि भारतीय जैवलिन सही दिशा में आगे बढ़ रहा है. नीरज के मुताबिक, मुश्किल हालात में भी लंबे थ्रो करना परिपक्वता और ग्लोबल लेवल पर मुकाबला करने की क्षमता को दिखाता है. नीरज चोपड़ा ने माना है कि यशवीर सिंह और रोहित यादव मेरे बाद जैवलिन के नए स्टार हैं और काफी अच्छा कर रहे हैं.

Asian Games 2026 India LIVE Updates

हाल ही में कॉमनवेल्थ में उनके परफॉर्मेंस को लेकर नीरज ने कहा, "कॉमनवेल्थ गेम्स की बात करें तो इंडियन प्लेयर छाए रहे, बिल्कुल यशवीर ने बहुत अच्छा किया था और  सबसे मेन बात है कि वहां की वेदर कंडीशंस को देखते हुए और लास्ट थ्रो यशवीर ने की थी, उनका थ्रो 85 मीटर्स का वो बहुत अच्छा था तो बिल्कुल सही टाइम पे सही जगह पे लगाया और रोहित ने दो बार 87 प्लस कर दिया है तो वो भी बहुत ही बढ़िया है. आज इंडियन स्पोर्ट्स का जो एनवायरमेंट ओवरऑल बन रहा वह कमाल है. जैवलिन में भारत का भविष्य उज्जवल है". 

नीरज ने यह भी कहा कि भारतीय खेलों का माहौल काफी बेहतर हुआ है और युवा एथलीटों को ज्यादा एक्सपोजर और आत्मविश्वास मिल रहा है. भारत में लगातार वर्ल्ड-क्लास टैलेंट सामने आ रहा है, और नीरज का मानना ​​है कि अगली पीढ़ी जैवलिन और बड़े इंटरनेशनल मुक़ाबलों में देश की सफलता को आगे ले जाने के लिए तैयार है.

बता दें कि इस बार एशियन गेम्स में नीरज चोट के कारण हिस्सा नहीं ले रहे हैं. जैवलिन में इस बार भारत की ओर से सबसे ज्यादा उम्मीद रोहित यादव और यशवीर सिंह से है. नीरज की जगह यशवीर इस बार एशियन गेम्स में हिस्सा ले रहे हैं. एशियन गेम्स के आगाज होने पर नीरज ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर सभी एथलीट को शुभकामनाएं भी दी थी. 

ये भी पढ़ें- पथिरागे नंबर-1, नीरज चोपड़ा टॉप-10 से बाहर, एशियन गेम्स के आगाज के साथ जानें कौन है एशिया के टॉप 10 एथलीट

ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा की राह पर टेकबॉल स्टार क्विंसी डिसूजा? जानिए उनके 5 बड़े रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें- जायसवाल-रोहित ओपनर, नंबर-3 पर कौन? इरफान पठान ने बताई वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में भारत की बेस्ट प्लेइंग XI

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News, Neeraj Chopra, Asian Games 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com