विज्ञापन

बेटियों का जलवा, शूटिंग से क्रिकेट तक भारत का धमाका, 20 सितंबर की खेल जगत से पढ़ें टॉप 10 खबरें

एशियन गेम्स के दूसरे दिन ही भारतीय एथलीटों ने अपनी चमक बिखेरनी शुरू कर दी है. खास करके शूटिंग टीम ने हर किसी को प्रभावित किया है.

बेटियों का जलवा, शूटिंग से क्रिकेट तक भारत का धमाका, 20 सितंबर की खेल जगत से पढ़ें टॉप 10 खबरें
शूटिंग टीम के खिलाड़ी

भारत के एमएमए (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स) फाइटर वरुण सान्याल को प्रतिस्पर्धा किए बिना ही रविवार को यहां एशियाई खेलों से हटने के लिए बाध्य होना पड़ा क्योंकि वह क्रूज जहाज पर ‘सौना बाथ' सत्र के दौरान अत्यधिक थकान और ‘डिहाइड्रेशन' (शरीर में पानी की कमी) के कारण बेहोश हो गए. संजीव सान्याल के बेटे वरुण रविवार की प्रतियोगिता के लिए अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे थे, तभी यह घटना हुई. 27 वर्षीय सान्याल को रविवार को पुरुषों के 77 किग्रा वर्ग के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में हिस्सा लेना था, लेकिन उन्हें प्रतियोगिता के लिए चिकित्सकीय रूप से अनफिट घोषित कर दिया गया. यहां पढ़ें पूरी खबर

भारतीय टीम के युवा कबड्डी खिलाड़ी देवांक दलाल आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार हैं. पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे रेडर की नजर टीम को एक और गोल्ड मेडल जिताने पर है. 23 साल के देवांक किसी बड़े इंटरनेशनल मल्टी-स्पोर्ट इवेंट में भारत के लिए पहली बार खेलेंगे. यहां पढ़ें पूरी खबर

चार साल तक अपने खर्च पर और खुद प्रशिक्षण लेकर तैयारी करने वाली क्विम्सी डिसूजा यही सपना लेकर एशियाई खेलों में पहुंची थीं कि देश टेकबॉल जैसे खेल के बारे में जाने. महाद्वीपीय बहु खेल प्रतियोगिता में जिन दो स्पर्धाओं में उन्होंने हिस्सा लिया उनमें कम से कम एक कांस्य पदक जीतना उनके इस सपने को काफी हद तक पूरा कर देता. हालांकि क्विम्सी को लगता है कि उन्होंने भारत में अब तक लगभग अनजान इस खेल को ऊंचे स्तर तक ले जाने की दिशा में पहला कदम जरूर उठा दिया है. यहां पढ़ें पूरी खबर

एशियन गेम्स के दूसरे दिन ही भारतीय एथलीटों ने अपनी चमक बिखेरनी शुरू कर दी है. खास करके शूटिंग टीम ने हर किसी को प्रभावित किया है. एलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मस्कर और विदरसा के. विनोद ने 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश का खाता खोला. जिसके बाद NDTV की संवाददाता ने भारतीय शूटिंग टीम के हाई परफॉर्मेंस मैनेजर रौनक पंडित से खास बातचीत की. जिसका उन्होंने काफी खूबसूरती के साथ जवाब दिया, जो कुछ इस प्रकार है- यहां पढ़ें पूरी खबर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने रविवार को एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. मंधाना पुरुष और महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. मंधाना ने कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बांग्लादेश महिला टीम के खिलाफ एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में 19 गेंदों पर ताबड़तोड़ अंदाज में 37 रनों की शानदार पारी खेलकर यह उपलब्धि अपने नाम की है. यहां पढ़ें पूरी खबर

एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन भारतीय एथलीटों की तरफ से मिला जुला प्रदर्शन देखने को मिला है. देश को पहला मेडल शूटिंग से मिला. जहां महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में एलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मस्कर और विदरसा के. विनोद ने शानदार प्रदर्शन किया और सिल्वर मेडल हासिल करने में कामयाब रहीं. इसके पश्चात टीम को दूसरा पदक भी शूटिंग से ही आया. एलावेनिल वलारिवन ने 10 मीटर एयर राइफल महिला स्पर्धा में जुझारू प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया.  यहीं नहीं इन दोनों पदकों के अलावा एमएमए से भी पदक की पुष्टि हो गई है. सुचिका तारियाल ने महिलाओं के पारंपरिक 60 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के लिए कम से कम पदक की पुष्टि कर दी है. खबर लिखे जाने तक चौथा पदक महिला क्रिकेट टीम की तरफ से आया है. भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेशी महिला टीम को 114 रनों से रौंदते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है. मंगलवार को हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी अगर फाइनल मुकाबला जीतने में भी कामयाब होती है तो उनका गोल्ड पर कब्जा होगा. वहीं शिकस्त मिलती है तो उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ेगा. यहां पढ़ें पूरी खबर

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के लंबे दौरे पर जाने वाली है, जिसमें टीम इंडिया मेजबान न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ टी-20, वनडे और टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाली है. सबसे पहले टी-20 सीरीज खेली जाएगी, उसके बाद 5 मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम शिरकत करेगी. इसके बाद दौरा टेस्ट क्रिकेट में बदल जाएगा, जिसमें भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफॉ दो टेस्ट मैच खेलने हैं. वनडे सीरीज भारत की योजनाओं का एक अहम हिस्सा होगी क्योंकि टीम 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही है. साथ ही, टेस्ट सीरीज एक और चुनौती पेश करेगी, खासकर इसलिए क्योंकि भारतीय खिलाड़ियों को सफेद-गेंद वाले क्रिकेट से लंबे फ़ॉर्मेट में तेजी से खुद को ढालना है. यहां पढ़ें पूरी खबर

भारत का पूर्व महिला क्रिकेटर और वर्तमान में कमेंटेटर की भूमिका निभाने वालीं अंजुम चोपड़ा ने वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को लेकर NDTV से बात की और सीधे तौर पर कहा है कि संजू को भारत की प्लेइंग इलेवन में बने रहना चाहिए, बता दें कि हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए टी-20 सीरीज में संजू ने शानदार बल्लेबाजी की, इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिल पाया था. ऐसे में अब अंजुम चोपड़ा ने भारत की सटीक प्लेइंग इलेवन को लेकर बात की और कहा कि संजू को टीम में अभी बने रखना चाहिए. यहां पढ़ें पूरी खबर

भारतीय महिलाएं कमाल कर रही हैं, धमाल कर रही हैं. फिर क्षेत्र चाहे कुछ भी हो. जापान में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 में दूसरे दिन रविवार को एमएमए (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स) में सुचिका तरियाल ने कर दिखाया. उन्होंने यह भी साबित किया कि बड़ी उपलब्धियों के लिए उम्र भी कोई मायने नहीं रखती. दरअसल आज अगर ऐसा हुआ, तो उसके पीछे उनके साथ 12 साल की उम्र में घटित एक घटना रही. तब 12 साल की उम्र में हुई छेड़छाड़ की एक घटना ने सुचिका तरियाल की जिंदगी का रुख ही बदल दिया. अपनी रक्षा के लिए शुरू हुई यह कोशिश आगे चलकर जूडो, जू-जित्सु और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के सफर में बदल गई. और रविवार को रोहतक की रहने वाली 36 वर्षीय सूचिका ने एशियन गेम्स में भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के लिए एक नया इतिहास रच दिया. यहां पढ़ें पूरी खबर

कमाल की बात है कि टोक्यो ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास कायम करने वाली चैंपियन मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ में हैट्रिक गोल्ड के साथ वर्ल्ड चैंपियनशिप का भी गोल्ड मेडल जीता है, मगर एशियाड के पदक के लिए तरसती रही हैं. दो महीने पहले कॉमनवेल्थ का हैट्रिक गोल्ड जीतकर इतिहास कायम करने वाली मीरा ग्लासगो से खुश होकर तो लौटीं, लेकिन उन्हें इतने भर से संतोष नहीं था. यहां पढ़ें पूरी खबर

यह भी पढ़ें- न पंच चला, न किक लगी, 'सौना' के चक्कर में एशियन गेम्स से बाहर हुआ भारतीय फाइटर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com