Banks Open or Not Today on 18 September 2026, Friday: इस महीने यानी सितंबर में बैंकों में अबतक कई दिन छुट्टियां रही हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग पर्व-त्यौहारों या फिर अन्य वजहों से बैंक बंद रहे हैं. बीते 11 सितंबर, शुक्रवार के बाद शनिवार-रविवार को साप्ताहिक अवकाश, फिर सोमवार को गणेश चतुर्थी, मंगलवार को संवत्सरी और नुआखाई के चलते बैंकों में अलग-अलग शहरों में छुट्टियां रहीं. अब आज शुक्रवार को भी RBI की हॉलिडे लिस्ट में बैंकों की छुट्टी दिख रही है.
अगर आज 18 सितंबर शुक्रवार को आप किसी काम से बैंक जाने वाले हैं तो आपको पहले एक नजर बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लेनी चाहिए कि कहीं आपके शहर में भी आज बैंकों में छुट्टी तो नहीं. आइए यहां जान लेते हैं कि आज आपके राज्य, शहर में बैंक खुले रहेंगे या बंद.
आज बैंक बंद रहेंगे, लेकिन केवल यहां...
हां, आज शुक्रवार को बैंक बंद रहेंगे, लेकिन ऐसा नहीं है कि पूरे देशभर में बैंक बंद रहेंगे. आज 18 सितंबर को केवल मेघालय में बैंकों छुट्टियां रहेंगी. अब आप पूछेंगे कि केवल मेघालय में क्यों बंद रहेंगे बैंक?
तो जवाब है कि आज शुक्रवार को सिर्फ मेघालय में बैंक शाखाओं की छुट्टी रहेगी. बैंक रेगुलेटर और केंद्रीय बैंक RBI की हॉलिडे लिस्ट में आज मेघालय में यूनिटेरियन एनिवर्सिरी डे (Unitarian Anniversary Day) की छुट्टी के चलते बैंक बंद रहेंगे. मेघालय के शिलॉन्ग में 18 सितंबर को सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी.
दिल्ली, यूपी, बिहार समेत देश के बाकी राज्यों में खुले रहेंगे बैंक
बैंक रेगुलेटर RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, आज 18 सितंबर को केवल मेघालय में बैंकों में छुट्टी घोषित है, इसलिए देश के बाकी राज्यों में आज छुट्टी नहीं है. यानी आज दिल्ली, यूपी, बिहार से लेकर गुजरात, ओडिशा, महाराष्ट्र, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और देश के बाकी राज्यों में बैंक बंद नहीं रहेंगे.
देशभर में आज SBI, PNB, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक, केनरा बैंक जैसे सरकारी बैंक और साथ ही HDFC, ICICI, Axis बैंक जैसे प्राइवेट बैंक खुले रहेंगे और इनमें सामान्य दिनों की तरह कामकाज होता रहेगा.
मेघालय के लिए आज खास दिन
आज 18 सितंबर का दिन मेघालय के लिए बेहद खास है. इस दिन को मेघालय के खासी-जैंतिया हिल्स क्षेत्र में यूनिटेरियन आस्था आंदोलन की शुरुआत के तौर पर याद किया जाता है. दरअसल, 18 सितंबर 1887 को हाजोम किसोर सिंह ने जवाई स्थित अपने घर पर पहली यूनिटेरियन चर्च प्रार्थना सभा आयोजित की थी. इसी की याद में हर साल 18 सितंबर को ये दिवस मनाया जाता है. 2026 में मेघालय सरकार ने भी इस मौके पर स्थानीय तौर पर ये अवकाश घोषित किया है.
सितंबर 2026: बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट
- 4 सितंबर (शुक्रवार): जन्माष्टमी / श्रीकृष्ण जयंती- अहमदाबाद, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची सहित देश के कई प्रमुख शहरों में बैंक बंद रहे थे.
- 6 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश- देशभर के सभी बैंक बंद रहे थे.
- 12 सितंबर (दूसरा शनिवार): साप्ताहिक अवकाश- देशभर के सभी बैंक बंद रहे थे.
- 13 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश- देशभर के सभी बैंक बंद रहे थे.
- 14 सितंबर (सोमवार): गणेश चतुर्थी- बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा में बैंकों में अवकाश था.
- 15 सितंबर (मंगलवार): संवत्सरी / नुआखाई / गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन)- अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहे थे.
- 18 सितंबर (शुक्रवार): यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे- मेघालय में बैंकों में अवकाश रहेंगे.
- 20 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश- देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे.
- 21 सितंबर (सोमवार): श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव / रामदेव जयंती- गुवाहाटी, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और गंगटोक में स्थानीय मान्यताओं के आधार पर बैंक बंद रहेंगे.
- 22 सितंबर (मंगलवार): करमा पूजा- रांची और गंगटोक में बैंकों में अवकाश रहेगा.
- 23 सितंबर (बुधवार): महाराजा हरि सिंह जी की जयंती- जम्मू और श्रीनगर में बैंकों में अवकाश रहेगा.
- 25 सितंबर (शुक्रवार): इंद्रजात्रा- गंगटोक में बैंकों में अवकाश रहेगा.
- 26 सितंबर (चौथा शनिवार): साप्ताहिक अवकाश- देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे.
- 27 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश- देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं