Apple ने पिछले हफ्ते iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च किया था. आज यानी 18 सितंबर से इसकी बिक्री शुरू हो गई है. दिल्ली से मुंबई तक Apple स्टोर्स के बाहर फोन खरीदने वालों की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं. इसको लेकर कई वीडियो भी आ रहे हैं.
नोएडा के DLF Mall के बाहर भी लोगों की लंबी लाइन लगी हुई हैं. एक खरीदार ने बताया कि उसने दो iPhone 18 Pro Max खरीदा है. इसके लिए वे पंजाब से आए थे. उन्होंने बताया कि वे सुबह 6 बजे से लाइन में खड़े थे. उन्होंने दावा किया है कि वे पहले व्यक्ति हो गए हैं, जिन्होंने नया आईफोन खरीदा है.
#WATCH | Noida, UP: A buyer says, "I bought two iPhone 18 Pro Max. I came from Punjab and have been standing in the queue since 6 AM. Mine was the very first booking; I am the first one who has got the phone..." https://t.co/ZfhLUMhw5i pic.twitter.com/rVR3U5CNZI
— ANI (@ANI) September 18, 2026
iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max की कीमत
आपको बता दें कि भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है. इसके मैक्स वेरिएंट यानी iPhone 18 Pro Max की कीमत 1,79,900 रुपये से शुरू होती है. Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और बर्गंडी कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. फोन को 12 सितंबर से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करवाया गया था.
ऑफलाइन स्टोर्स के अलावा क्विक-कॉमर्स कंपनियां भी iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max बेच रही हैं. यूजर्स Zepto से भी नई आईफोन सीरीज को खरीद सकते हैं. Zepto से दिल्ली-एनसीआर, मुबंई, बेंगलुरू और चेन्नई में आईफोन को खरीदा जा सकता है. खरीदने पर कंपनी फौरन डिलीवरी करवाएगी. कंपनी सेलेक्टेड कार्ड के साथ 7 हजार रुपये तक की छूट भी दे रही है. इस छूट का फायदा Axis Bank, ICICI Bank और SBI कार्ड होल्डर ले सकते हैं.
iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max नए iOS 27 के साथ आते हैं. ये दोनों स्मार्टफोन्स Apple के A20 Pro चिपसेट पर काम करते हैं. इनमें 12GB RAM मिलने की भी उम्मीद है. इनमें नया इन-हाउस C2 मॉडेम दिया गया है. साथ ही इनमें एक अपडेटेड Dynamic Island मिलता है, जो अब एक साथ तीन एक्टिविटीज को दिखा सकता है.
iPhone 18 Pro के लिए सिंगल चार्ज पर 36 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक टाइम का दावा किया गया है, जबकि Pro Max मॉडल सिंगल चार्ज में 45 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक देने का दावा करता है.
दोनों फोन के बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 48-मेगापिक्सल का है. इसके साथ वैरिएबल अपर्चर दिया गया है. साथ में 48-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड शूटर और 48-मेगापिक्सल का 2x टेलीफोटो लेंस दिया गया है. फ्रंट में ऑटोफोकस ते साथ 18-मेगापिक्सस का कैमरा सेंसर दिया गया है.
ये भी पढ़ें- iPhone 18 Pro और 18 Pro Max लॉन्च, कैमरा है बड़ा अपग्रेड, जानें कीमत और फीचर्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं