यूपी के बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे का लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आई है. दरअसल, हाईवे पर निवाड़ा गांव के पास तेज़ रफ्तार कार ने घोड़ा बग्गी को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार से टकराने के बाद घोटा कई फीट हवा में उछलकर दूर जाकर गिरा. हादसे में कई लोग घायल भी हो गए हैं.
सड़क हादसे में कार के परख़च्चे उड़ गए और घोड़ा बग्गी भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. मौके पर मौजूद लोगों ने आनन फानन में सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया ,जहां सभी का उपचार चल रहा है.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
एक्सीडेंट का खतरनाक CCTV..
— NDTV India (@ndtvindia) December 9, 2024
यूपी के बागपत में दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. हाईवे पर निवाड़ा गांव के निकट तेज रफ्तार कार ने घोड़ा बग्घी को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार से टकराने के बाद घोड़ा हवा में उछलकर दूर जाकर गिरा. हादसे… pic.twitter.com/mUV5xv1l6p
घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ा गांव में दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर हुई. यहां तेज रफ्तार कार के सामने अचानक घोड़ा बग्गी आने से हादसा हो गया. घोड़ा बग्गी सामने आने से कार अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई. टक्कर होने के बाद घोड़ा हवा में उछलकर बहुत दूर जाकर गिरा. हादसे में कार और घोड़े बग्गी पर सवार तमाम महिला और पुरुष घायल हो गए. फिलहाल सभी की स्थिति खतरे से बाहर है लेकिन जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसे देखकर आप हादसे की भयावहता का अंदाजा लगा सकते हैं. (विपिन सोलंकी की रिपोर्ट)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं