उत्तर प्रदेश के हापुड़ में फिल्मी सीन की तर्ज पर कचहरी में बुर्का पहनकर आत्मसमर्पण करने जा रहे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया. गुरुवार को हापुड़ की फ्रीगंज रोड स्थित न्यायालय में एक आरोपी पुलिस को चकमा देने के उद्देश्य से बुर्का पहनकर न्यायालय पहुंचा लेकिन पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ लिया और कोतवाली भेज दिया. पुलिस युवक से पूछताछ में जुट गई.
#UttarPradesh : हापुड़ में पुलिस से बचने के लिए बुर्का पहनकर कचहरी में सरेंडर करने पहुंचा रेप का आरोपी pic.twitter.com/Iv53q1Vmk1
— NDTV India (@ndtvindia) April 20, 2023
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
मिली जानकारी के अनुसार हापुड़ निवासी आफताब नगर कोतवाल थाने में रेप के मामले में वांछित चल रहा था पुलिस को काफी दिनों से उसकी तलाश थी लेकिन गुरुवार को पुलिस से बचने के लिए उसने बुर्का पहनकर कोर्ट में सरेंडर करना चाहा तो पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसको गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया गया.
हापुड़ नगर थाने के इंस्पेक्टर इंस्पेक्टर संजय पांडे ने बताया कि नगर कोतवाली में बलात्कार के मामले में वांछित अभियुक्त आफताब आज कोर्ट परिसर में आत्मसमर्पण करने के इरादे से बुर्का पहनकर कचहरी पहुंचा. कोर्ट परिसर में हो रही चेकिंग के चलते उसपर संदेह होने पर उसको दबोच लिया और पूछताछ के लिए कोतवाली भेज दिया गया था. पूछताछ के बाद आरोपी युवक को जेल भेज दिया है.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं