खालिस्तानी समर्थक भगोड़ा अमृतपाल की पत्नी को पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर रोका गया है. उससे इमीग्रेशन विभाग पूछताछ कर रहा है. पंजाब पुलिस के सूत्रों का कहना है कि अमृतपाल की पत्नी लंदन जाने की फिराक में थी. पंजाब पुलिस के सूत्रों ने बताया कि भगोड़े उपदेशक अमृतपाल सिंह की पत्नी को लंदन की उड़ान में सवार होने से पहले अमृतसर हवाई अड्डे पर रोका गया.
पंजाब पुलिस के सूत्र ने कहा, "अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को अभी तक हिरासत में नहीं लिया गया है. उनसे आव्रजन विभाग द्वारा पूछताछ की जा रही है."
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
अमृतपाल सिंह पिछले कुछ सालों से पंजाब में सक्रिय है और अक्सर सशस्त्र समर्थकों द्वारा घिरा देखा जाता है. वह खालिस्तानी अलगाववादी और आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले का अनुयायी होने का दावा करता है और अपने समर्थकों के बीच "भिंडरावाले 2.0" के रूप में जाना जाता है.
अमृतपाल 18 मार्च को जालंधर में अपने भेष और वाहन बदल-बदलकर पुलिस की गिरफ्त से बच गया था.
ये भी पढ़ें:
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के राजस्थान में होने की आशंका, बॉर्डर जिलों में सर्च ऑपरेशन
"खालिस्तान समर्थक तत्व शरण नीति का कर रहे दुरुपयोग": भारत ने ब्रिटेन से कहा
अमृतपाल सिंह के राजस्थान में होने की खबर, हनुमानगढ़ और दूसरे इलाकों में तलाशी जारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं