विज्ञापन

'सभी फॉर्मेट से संन्यास...', एस मेघना ने अचानक लिया रिटायरमेंट का फैसला, भावुक पोस्ट में कही दिल की बात

एस मेघना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. आंध्र प्रदेश की यह खिलाड़ी नवंबर 2022 में आखिरी बार भारत के लिए खेली थीं. इंस्टाग्राम पर भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने अपने फैसले की जानकारी दी है.

'सभी फॉर्मेट से संन्यास...', एस मेघना ने अचानक लिया रिटायरमेंट का फैसला, भावुक पोस्ट में कही दिल की बात
एस मेघना
Getty Images

भारतीय महिला क्रिकेट टीम से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. टॉप ऑर्डर की बल्लेबाज एस मेघना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेते हुए सबको चौंका दिया है. आंध्र प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली मेघना पिछली बार भारतीय महिला टीम की तरफ से मैदान में नवंबर 2022 में नजर आईं थी. रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए मेघना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लिखा, 'एक खिलाड़ी के रूप में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा करते हुए मेरा दिल आभार और सम्मान से भरा हुआ है.'

मेघना ने लिखा है, 'मैदान मेरा दूसरा घर रहा. जहां मुझे संघर्ष करना और विनम्र बने रहना समझ में आया. यहां मुझे ऐसी यादें और दोस्त मिले जिन्हें मैं जीवनभर अपने साथ संजोकर रखूंगी.'

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने लिखा है, 'भले ही एक क्रिकेटर के तौर पर में मेरा सफर समाप्त हो रहा है. मगर क्रिकेट के साथ मेरा रिश्ता कभी नहीं टूटेगा. मैं हमेशा इस खेल के साथ गहराई से जुड़ी रहूंगी.'

आपको बता दें कि मेघना ने साल 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की तरफ से अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला था. इसके करीब छह साल बाद वह वनडे में डेब्यू करने में कामयाब रहीं. 

मेघना ने भारत की तरफ से कुल तीन वनडे और 17 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में हिस्सा लिया. जहां वह वनडे की तीन पारियों में 38.00 की औसत से 114 और टी20 की 16 पारियों में 18.42 की औसत से 258 रन बनाने में कामयाब रहीं. 

मेघना के नाम वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट में क्रमशः एक-एक अर्धशतक दर्ज है. टेस्ट क्रिकेट में उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला. 

यह भी पढ़ें- VIDEO: वैभव का आपने देखा टॉवेल उछाल सेलिब्रेशन? पहले मैच में नहीं मिला मौका, मगर जश्न से छा गए सूर्यवंशी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Women, Sabbhineni Meghana, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com