विज्ञापन

हापुड़ में 1 बाइक पर बैठे थे 6 लड़कें, पुलिस ने लगाया 28,500 रुपये का जुर्माना, उतारा रीलबाजी का नशा

Hapur News: हापुड़ पुलिस ने रीलबाजों को कड़ा सबक सिखाया है. यहां एक बाइक पर 6 छात्र बैठे हुए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस मामले में हापुड़ पुलिस ने तकड़ा जुर्माना लगाया है.

हापुड़ में 1 बाइक पर बैठे थे 6 लड़कें, पुलिस ने लगाया 28,500 रुपये का जुर्माना, उतारा रीलबाजी का नशा
हापुड़ में 1 बाइक पर बैठे थे 6 लड़कें, पुलिस ने सिखाया सबक (फोटो:NDTV)
  • हापुड़ में रीलबाजी पर पुलिस ने कुछ छात्रों का तगड़ा सबक सिखाया है.
  • 1 बाइक पर 6 छात्र बैठे हुए थे, जिस पर पुलिस ने 28500 का चालान काटा.
  • वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हापुड़ पुलिस ने एक्शन लिया.
हापुड़:

रीलबाजी के चक्कर में आजकल लड़के अपनी ही जान जोखिम में डालते हैं. यूपी के हापुड़ से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक ही बाइक पर 6 छात्र एक साथ बैठे हुए थे. सभी ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं. इनका वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस एक्शन में आई. पुलिस ने तुरंत छात्रों का पता लगाया और उन पर तकड़ा जुर्माना ठोक दिया. पुलिस ने यातायात नियमों के तहत ही यह कार्रवाई की है, जिसमें बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस और क्षमता से अधिक सवारी समेत कई उल्लंघन शामिल है. पुलिस ने इस मामले में सख्ती भी दिखाई है. 

हापुड़ पुलिस ने काटा 28500 रुपये का चालान

हापुड़ पुलिस ने 28500 रुपए का चालान काटा है. वीडियो हापुड़ के पिलखुवा का बताया जा रहा है. जहां एक ही बाइक पर 6 छात्रों के सवार होने का रेलवे रोड का वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो के आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर 28500 रुपये का चालान काट दिया. जिसमें बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर और ध्वनि प्रदूषण के नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई शामिल है. 

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता था कि व्यस्त सड़क पर एक ही स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर 6 छात्र सवार हैं. बाइक पर जगह इतनी कम थी कि छात्र एक-दूसरे के ऊपर लदे हुए थे और संतुलन बनाने की जद्दोजहद कर रहे थे. इनमें से किसी भी छात्र ने सुरक्षा के लिए हेलमेट नहीं पहना था. इसी दौरान किसी ने इनका वीडियो बनाकर इंटरनेट पर अपलोड कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. 

पुलिस ने बाइक को भी जब्त किया है. ट्रैफिक नियमों को लेकर पुलिस ने सख्ती दिखाई है और सभी से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है. 

ये भी पढ़ेंः दोस्त को बनाया IAS, खुद बनीं IFoS टॉपर, आरुषि मिश्रा-सोनभद्र DM चर्चित गौड़ की दिलचस्प लव स्टोरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hapur News, Hapur News Today, Hapur Viral Video, Hapur Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com