वरिष्ठ बीजेपी नेता और सांसद लहर सिंह ने ट्वीट करके कहा है कि, ''राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए.'' उन्होंने इस बारे में NDTV से बातचीत में कहा कि, ''मेरी जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी अच्छे इंसान हैं. लेकिन उनके सलाहकार उन्हें गुमराह कर रहे हैं, उनके खिलाफ षडयंत्र कर रहे हैं.''
लहर सिंह ने कहा कि, ''दिग्विजय सिंह का एक ट्वीट आया है जिसमें उन्होंने जर्मनी के नेताओं से यह आशा व्यक्त की है कि वे आकर हमारे लोकतंत्र को बचाएं. यह कैसे संभव है? इनके लोग किस हद तक जाएंगे? हमारे देश को बदनाम करने की कोशिश में हिटलर के अनुयाईयों के पास जाएंगे, कि हमारी डेमोक्रेसी को बचाएं? यह अनुचित है और देश के लोकतंत्र का अपमान है. मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी को माफी मांगना चाहिए.''
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
संसद सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित होने के बाद राहुल गांधी कहां रहेंगे? सवाल पर बीजेपी सांसद ने कहा कि, ''मुझे बड़ा आश्चर्य होता है, राहुल गांधी को सलाह देने वाले लोग उनसे क्या चाह रहे हैं? मुझे जो समझ में आता है, राहुल गांधी बड़े अच्छे स्वभाव के हैं और साफ दिल के व्यक्ति हैं. उनको गुमराह करना.. मैं चाहता हूं कि राहुल गांधी श्रद्धेय इंदिरा गांधी से प्रेरणा लें. जब इलाहाबाद हाईकोर्ट में इनकी मेंबरशिप डिस्क्वालिफाई हुई थी तो उन्होंने तुरंत उसी कोर्ट में स्टे के लिए अपील की थी और कोर्ट ने स्टे दिया था. बाद में इंदिरा जी सुप्रीम कोर्ट गई थीं. सुप्रीम कोर्ट में क्या हुआ, वह अलग विषय है. उनकी वापस सदस्यता बहाल हुई और वे प्रधानमंत्री बनी रहीं.''
लहर सिंह ने कहा कि, ''वे ऐसा क्यों कह रहे हैं कि मेरे पास मकान नहीं है, मैं मकान खाली कर दूंगा. इंदिरा जी जब 1977 में चुनाव हार गई थीं और 1978 में वे एमपी नहीं थीं, उस दौरान जब उनका घर खाली करने का मौका आया तो उन्होंने उस समय के प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई से निवेदन किया था और देसाई ने उनकी बात मानते हुए उन्हें रहने के लिए मकान दिया था.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं