प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDTV World Summit 2026 के मंच से कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सालों से अपने फेल प्रोडेक्ट को लॉन्च करने का असफल प्रयास कर रही है. पीएम मोदी के बयान पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा की प्रतिक्रिया सामने आई है. सीएम शिवकुमार ने कहा कि भारत में लोकतंत्र को मजबूत करने में कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका रही है.
कर्नाटक के सीएम डी.के. शिवकुमार ने कहा कि भारत में लोकतंत्र को मजबूत करने में कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बिना देश में लोकतंत्र की कल्पना नहीं की जा सकती और प्रधानमंत्री मोदी भी आज जिस पद पर हैं, वह देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की वजह से है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
शिवकुमार ने कहा, 'कांग्रेस का लंबा इतिहास है. प्रधानमंत्री भी जानते हैं कि कांग्रेस के बिना इस देश में लोकतंत्र नहीं होता. यह वही पार्टी है जिसने लोकतंत्र दिया. अगर नरेंद्र मोदी आज प्रधानमंत्री हैं, तो यह भारत के लोकतंत्र और कांग्रेस के योगदान के कारण ही संभव हुआ है.' उन्होंने आगे कहा कि किसी भी व्यक्ति को अपनी जड़ों को नहीं भूलना चाहिए.
राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर बीजेपी की आलोचना का जवाब देते हुए शिवकुमार ने कहा कि उन्हें दुनिया भर के राजनीतिक नेताओं, उद्योग जगत के लोगों और विश्वविद्यालयों से आमंत्रण मिलता है. उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी ऐसे नेता हैं जिन पर पूरी दुनिया की नजर रहती है.'
कांग्रेस का प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार पर हमला
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया. उन्होंने भारत-चीन संबंधों और सीमा सुरक्षा को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि ITBP के महानिदेशक के एक बयान से ऐसे तथ्य सामने आए हैं जिन्हें सरकार लंबे समय से छिपा रही थी.
खेड़ा ने आरोप लगाया कि अरुणाचल प्रदेश में चीन के साथ तनाव की स्थिति बनी हुई है और गलवान घाटी की घटना के बाद प्रधानमंत्री द्वारा चीन को 'क्लीन चिट' दिए जाने से उसके हौसले बढ़े हैं.
NDTV वर्ल्ड समिट का जिक्र करते हुए पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री को अंतरराष्ट्रीय मंच पर दुनिया को संदेश देना चाहिए था, लेकिन वह राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधने में लगे रहे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हर मंच से कांग्रेस का जिक्र करते हैं.
विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए खेड़ा ने कहा कि उनकी तुलना इंदिरा गांधी से नहीं की जा सकती. कांग्रेस नेता ने कहा कि इंदिरा गांधी के नेतृत्व में पाकिस्तान ने आत्मसमर्पण किया था और उनकी राजनीतिक विरासत अलग स्तर की है.
रेहान वाड्रा विवाद पर भी कांग्रेस का पक्ष
रेहान वाड्रा की कला प्रदर्शनी से जुड़े विवाद पर कांग्रेस ने कहा कि वह एक युवा कलाकार हैं और उनका राजनीति से कोई संबंध नहीं है. पवन खेड़ा ने कहा कि उनकी प्रदर्शनी में तिरंगे से जुड़ी कलाकृतियां थीं और यदि किसी राज्य सरकार ने उन्हें प्रदर्शनी के लिए आमंत्रित किया है, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है.
वहीं NDTV वर्ल्ड समिट में पीएम के संबोधन पर कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि वर्ल्ड समिट में देश की सियासत पर बात कर पीएम ने दोहरा मापदंड अपनाया. NDTV वर्ल्ड समिट में विदेशी मेहमान थे. यूएई के मंत्री और कई देशों के एंबेसडर थे. बीजेपी के लोग खुद उपदेश देते हैं कि विदेशी मंच पर देश के अंदर की बात नहीं करनी चाहिए. राहुल गांधी पर सवाल उठाते थे. पीएम ने रास्ता खोल दिया. पूरे समय कांग्रेस और राहुल गांधी की बात की. यानी सोते-जागते आप यही सोचते हैं. राहुल गांधी और कांग्रेस तो अपने मिशन में सफल रहे.
यह भी पढ़ें | 2028 तक चिप बनाने तक हम सेमीकंडक्टर रेस में पिछड़ जाएंगे? मंत्री वैष्णव ने बताया भारत का प्लान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं