पूर्व लोकसभा सांसद और कन्नड़ अभिनेत्री दिव्या स्पंदना ने हाल ही में अपने पिता की मौत के बाद आत्महत्या के विचारों से जूझने के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने खुलासा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें भावनात्मक समर्थन दिया. दिव्या स्पंदना, जो कि कांग्रेस की प्रवक्ता रह चुकी हैं, ने कन्नड़ टॉक शो 'वीकेंड विथ रमेश-सीज़न 5' के एक एपिसोड में अपने पिता को खोने के बारे में बात की.
इंटरटेनमेंट वेबसाइट 'पिंकविला' ने उन्हें उद्धृत किया, "अपने पिता को खोने के दो हफ्ते बाद मैं संसद में थी. मैं किसी को नहीं जानती थी, यहां तक कि संसद की कार्यवाही के बारे में भी नहीं जानती थी."
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
रिपोर्ट में कहा गया है कि, स्पंदना ने कहा कि उन्होंने धीरे-धीरे सब कुछ सीख लिया. उन्होंने कहा, "मेरे काम ने मेरे दुःख को दूर कर दिया." उन्होंने कहा कि मंड्या (उनका क्षेत्र) के लोगों ने उन्हें विश्वास दिलाया.
आत्मघाती विचारों से निपटने के बारे में उन्होंने कहा कि जब उनके पिता की मौत हुई तो राहुल गांधी भावनात्मक रूप से उनकी मदद करने के लिए वहां थे. उन्होंने कहा, "मेरे जीवन में मेरी मां का सबसे बड़ा प्रभाव है, इसके बाद मेरे पिता हैं और तीसरे नंबर पर राहुल गांधी हैं."
पूर्व कांग्रेस सांसद ने कहा कि वे अपने पिता की मौत के बाद आत्महत्या पर विचार कर रही थीं और वे चुनाव भी हार गई थीं. उन्होंने कहा, 'उस दौरान राहुल गांधी ने मेरी मदद की और भावनात्मक रूप से भी मेरा सपोर्ट किया.'
स्पंदना 2012 में युवा कांग्रेस में शामिल हुई थीं. उन्होंने 2013 के उपचुनाव में कर्नाटक के मांड्या लोकसभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी. उन्होंने कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रमुख के रूप में कार्य किया लेकिन बाद में पद से हट गईं.
पिछले साल उन्होंने फिल्म उद्योग में अपनी वापसी की घोषणा की और अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया. अभिनेत्री ने एक बयान में कहा, "आप में से अधिकांश ने सही अनुमान लगाया है, मैं फिर से फिल्में करने जा रही हूं. हालांकि इस बार मैं अपने बुटीक प्रोडक्शन हाउस एप्पल बॉक्स स्टूडियोज के माध्यम से भी निर्माण करूंगी."
| Helplines | |
|---|---|
| Vandrevala Foundation for Mental Health | 9999666555 or help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm) |
| (If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं