राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) का मिजाज अलग है. वो राजनीति की वजह से नहीं, बल्कि राजनीतिक मंचों पर अपने गुस्से को लेकर अक्सर सुर्खियों में आ जाते हैं. सोमवार को पाटलिपुत्र सीट ( Patlipura Seat) पर बड़ी बहन मीसा भारती (Misa Bharti) के नामांकन के बाद आयोजित एक सभा में तेज प्रताप ने कुछ ऐसा कर दिया, जिससे यादव परिवार और पार्टी को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी. दरअसल, स्टेज पर तेज प्रताप यादव अपनी ही पार्टी के एक कार्यकर्ता से भिड़ गए. उन्होंने कार्यकर्ता पर हाथ चला दिया और स्टेज से धक्का दे दिया. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है.
रिपोर्ट के मुताबिक, तेज प्रताप यादव की बड़ी बहन और पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से RJD प्रत्याशी मीसा भारती ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया. साथ में बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी भी मौजूद रहीं. नामांकन के बाद पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में एक सभा आयोजित की गई थी. वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर मीसा भारती, राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव के साथ पार्टी के कुछ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. स्टेज पर भीड़ होने से खड़े होने की जगह कम थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लालू के बेटे तेजप्रताप फिर विवादों में, इफ्तार पार्टी में कई लोगों से मारपीट का आरोप लगा
VIDEO: मीसा भारती के नामांकन के बाद आयोजित सभा में आगबबूला हुए तेज़ प्रताप यादव, मंच से अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ता को दिया धक्का#TejpratapYadav #Bihar #Loksabha2024 #RJD pic.twitter.com/aJjgHa1h3P
— NDTV India (@ndtvindia) May 13, 2024
मीसा-राबड़ी ने की स्थिति को संभालने की कोशिश
लिहाजा इसी दौरान एक कार्यकर्ता पर तेज प्रताप यादव भड़क गए. उन्होंने कार्यकर्ता पर हाथ चला दिया. मीसा भारती ने तेज प्रताप को शांत कराने की काफी कोशिश करती दिखीं, लेकिन वह नहीं मानें. गुस्से में आकर तेज प्रताप ने कार्यकर्ता को सीधे स्टेज से ही धक्का दे दिया. इसी बीच उनकी मां राबड़ी देवी और बहन मीसा भारती स्टेज पर सामने आ गईं. दोनों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश की. इसके बाद किसी तरह मीसा भारती और पार्टी के सीनियर नेताओं ने तेज प्रताप यादव का समझा-बुझाकर शांत कराया.
सोशल मीडिया यूजर्स ने तेज प्रताप के वीडियो पर दिए रिएक्शन
तेज प्रताप यादव के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन भी आ रहा है. कुछ यूजर्स ने तेज प्रताप यादव के बर्ताव को खराब बताया है. बीजेपी नेता प्रीति गांधी ने X पर पोस्ट किया, "लालू प्रसाद यादव के निकम्मे बेटे तेज प्रताप यादव अपनी पारिवारिक परंपरा को निभा रहे हैं. देखें कि कैसे वह सार्वजनिक रूप से एक पार्टी कार्यकर्ता के साथ बेरहमी से मारपीट करते हैं. यह आपके कद को अर्जित करने और उसे विरासत में पाने के बीच का अंतर है."
तेज प्रताप बोले- मेरे सपने में आए मुलायम सिंह, इसलिए साइकिल पर आया हूं ऑफिस
मीसा भारती ने बीजेपी पर निकाली भड़ास
दूसरी ओर, पाटलिपुत्र से पर्चा दाखिल करने के बाद मीसा भारती ने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र की बीजेपी सरकार ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया है.
बीजेपी ने पाटलिपुत्र से रामकृपाल यादव को उतारा
मीसा भारती के खिलाफ बीजेपी ने रामकृपाल यादव को उतारा है. रामकृपाल बीजेपी में आने से पहले आरजेडी में थे. 2014 में लालू यादव ने मीसा भारती को पाटलिपुत्र सीट से चुनावी मैदान में उतारा था. जिसके बाद रामकृपाल यादव ने आरजेडी में बगावत कर दी थी. उसके बाद वो बीजेपी में शामिल हो गए थे. मीसा भारती 2014 और 2019 दोनों लोकसभा चुनावों में रामकृपाल यादव से हार गईं.
बता दें कि पाटलिपुत्र सीट में छह विधानसभा क्षेत्र हैं. इनमें दानापुर, मनेर, फुलवारी, मसौढ़ी, पालीगंज और बिक्रम शामिल हैं. पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र में 1 जून को मतदान है.
VIDEO: लालू के अंदाज में तेजप्रताप यादव ने मनाई होली, समर्थकों के साथ खेली 'कुर्ता फाड़' होली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं