वसीम अकरम ने भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों को मिलाकर ऐसे 11 खिलाड़ियों का चुनाव किया है जिसे वो वनडे क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक मानते हैं. अकरम ने फोक्स क्रिकेट पर भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों को मिलाकर ऑल टाइम वनडे प्लेइंग 11 का ऐलान किया है जिसमें अकरम ने ओपनर के तौर पर सईद अनवर और वीरेंद्र सहवाग का चुनाव किया है. बता दें कि दोनों बल्लेबाज अपने-अपने देश के लिए बतौर ओपनर काफी सफल रहे हैं. अनवर ने वनडे में 247 मैच में 8824 रन बनाए हैं तो वहीं, सहवाग ने 251 वनडे मैच में 8273 रन बनाने में सफलता हासिल की है.
नंबर 3 पर वसीम अकरम की पसंद सचिन तेंदुलकर बने हैं, इसके बाद अकरम ने नंबर 4 पर जावेद मियांदाद को चुना है. स्विंग ऑफ सुल्तान के नाम से विख्यात अकरम ने नंबर 5 पर विराट कोहली को जगह दी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नंबर 6 पर अकरम ने इमरान खान का चुनाव किया है. वहीं, अकरम ने इमरान खान को कप्तान भी चुना है. बता दें कि इमरान खान की कप्तानी में पाकिस्तान ने 1992 में वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. इसके बाद अकरम ने धोनी को विकेटकीपर के तौर पर टीम में जगह दी है. वसीम अकरम ने ऑलराउंडर के लिए कपिल देव को अपनी इस टीम में शामिल किया है. स्पिनर के तौर पर अकरम की पसंद सकलैन मुश्ताक बने हैं. वहीं, बतौर तेज गेंदबाज अकरम की पसंद जसप्रीत बुमराह और वकार युनुस हैं.
वसीम ने इस खास टीम को चुनते वक्त ये भी कहा कि, "इस टीम को कोई नहीं हरा सकता, मैं आपको यह यकीन दिला सकता हूं"
अकरम की ऑल-टाइम IND-PAK ODI प्लेइंग XI
सईद अनवर, वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, जावेद मियांदाद, विराट कोहली, इमरान खान (कप्तान) , कपिल देव, धोनी (विकेटकीपर) , सकलैन मुश्ताक, जसप्रीत बुमराह, वकार युनुस
यह भी पढ़ें | वैभव सूर्यवंशी को लेकर अश्विन ने उठाए बैटिंग ऑर्डर पर सवाल, गौतम गंभीर को दिया बड़ा संदेश, बोले- 'यह उनका रोल
यह भी पढ़ें | ईशान किशन फिर हुए बाहर तो नंबर-3 पर कौन? वैभव या सैमसन, गंभीर के सामने बैटिंग ऑर्डर को लेकर बड़ा संकट
यह भी पढ़ें | नंबर 1 कोहली, टॉप 10 में तिलक वर्मा की एंट्री, T20I में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले भारत के 10 बैटर
यह भी पढ़ें | शिखर धवन- मुरली विजय ओपनर, नंबर 4 तेंदुलकर, धोनी कप्तान, कोहली बाहर, रहाणे ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट-11
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं