बिहार के मंत्री तेजप्रताप यादव ने बुधवार को अपने पिता और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद के अंदाज़ में पटना में होली मनाई.
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद गुर्दा प्रत्यारोपण के बाद दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं. मगर पटना में मौजूद तेजप्रताप ने अपने पिता को वीडियो कॉल किया और फोन की स्क्रीन लोगों की ओर कर दी. लालू ने उनसे कहा, “आपको होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. मैं ठीक नहीं हूं, इसलिए आप सबसे दूर हूं लेकिन मेरी शुभकामनाएं हमेशा आपके साथ हैं. मुझे ठीक होने दें, फिर हम धमाके के साथ होली मनाएंगे.”
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
तेजप्रताप ने 'मोर मुकुट' (मोर पंख से सुशोभित मुकुट) धारण कर आगंतुकों का स्वागत किया. वह स्वयं को भगवान कृष्ण का भक्त बताते हैं.
इस अवसर पर कृष्ण की 'गोपियों' का रूप धारण किये कुछ महिलाओं ने 'लठ मार' होली का प्रदर्शन किया. इस तरह की होली मथुरा के पास बरसाना में मनाई जाती है.
तेजप्रताप ने अपने समर्थकों के साथ राजद अध्यक्ष की तरह 'कुर्ता फाड़' होली भी खेली.
उनके एक समर्थक ने कहा, “रंगों के इस त्योहार के अवसर पर इस समारोह के आयोजन के लिए हम तेजू भैया के आभारी हैं. लालू जी जैसा कोई नहीं हो सकता है, पर तेजू भैया विरासत को जीवित रखने के लिए अपनी ओर से प्रयास करते रहते हैं.”
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं