केंद्रीय मंत्री और अपना दल (सोनेलाल) प्रमुख अनुप्रिया पटेल ने NDTV से बात करते हुए कहा कि मैं शुरुआत से ही यह कह रही थी कि एनडीए गठबंधन उत्तर प्रदेश में फिर से सत्ता में वापसी करेगा. उन्होंने कहा कि मेरा यही मानना है कि हमने पांच साल जिस तरह से उत्तर प्रदेश के जनमानस के लिए काम किया, एक डेवलेपमेंट का मॉडल प्रस्तुत किया. चाहे महिलाओं के लिए हो. जो गरीब जनता है, उसको केंद्रीत करते हुए तमाम किस्म की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा है. जब लोगों को इसका लाभ मिला है, जब आम मतदाता के जीवन में सकार्तमक बदलाव हुआ है, उसके कारण उनके मन में एक विश्वास पैदा हुआ है. इसलिए एनडीए गठबंधन को उन्होंने दोबारा आशीर्वाद दिया है.
चुनाव से पहले बीजेपी के साथ सीट बंटवारे पर उन्होंने कहा कि जो पार्टियां, जो लीडरशीप, जो कार्यकर्ता निरंतर जनता के बीच बने रहते हैं, उनके जुड़े रहते हैं और जनता के जो मसले हैं उन्हें सुनते हैं और उनके लिए बिना किसी गणित के लड़ते हैं, उनको जनता भी खुले मन से स्वीकार करती है. मेरी पार्टी का रिकॉर्ड है, हम जिन सिद्धांतों के लिए खड़े हैं, उसके लिए लड़ने से कभी पीछे नहीं हटे. हमने चाहे 69 हजार शिक्षक भर्ती का प्रकरण हो, चाहे नीट का प्रकरण हो, चाहे न्यायलय में हमारे पिछड़े वर्ग की भागेदारी हो, हमने हर मसले पर आवाज उठाई है. हमारे समर्थक, हमारा शुभचिंतक, हमारा वोटर हमारे साथ खड़ा है. हमारी पार्टी का इसलिए ही विस्तार हुआ और जब विस्तार हुआ तो हमें पूरे उत्तर प्रदेश में अलग-अलग कोने में सीटें लड़ी भी और स्ट्राइक रेट भी दिखा कि बेहतर हो रहा है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उन्होंने मां और बहन के समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि यह मुश्किल तो था. मां के खिलाफ मैं कभी चुनाव नहीं लड़ूंगी और मां के खिलाफ कभी प्रत्याशी उतार भी नहीं सकती. मां ने जब घोषणा की, हमारा मौजूदा विधायक था, हमने तय किया कि वहां चुनाव में नहीं जाएंगे. हमारा कोई कार्यकर्ता प्रचार नहीं करेगा, मैं स्वयं वहां प्रचार नहीं करूंगी और मैनें नहीं किया. बाकि सबकुछ तो मेरे हाथ में नहीं है, लेकिन मेरे हाथ में जो भी था मैंने किया और उनके लिए मैं अभी भी ईश्वर से प्रार्थना ही करूंगी.
उन्होंने कहा कि एक मसला 69 हजार शिक्षक भर्ती का है. हमने सरकार के साथ इसके समाधान के लिए कोशिश की. चुनाव से पहले एक्ट्रा सीट निकाल कर इसके लिए कोशिश की गई. लेकिन यह मामला अभी अदालत में पहुंच गया. अब चुनाव खत्म हुआ और सरकार बनने जा रही है. हम फिर से कोशिश करेंगे कि इस दिशा में समाधान हो, जो भी सरकार को इसमें जरूरी कदम उठाने हैं वो उठाए और जो हमारे पिछड़ा वर्ग के छात्र हैं उनके साथ न्याय हो. ये मेरी प्राथमिकता है.
यह भी पढ़ें:
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को सपा की पल्लवी पटेल ने किया पराजित
" कांग्रेस में बदलाव अब टाला नहीं जा सकता": पार्टी की करारी हार पर बोले शशि थरूर
पंजाब में AAP की आंधी, UP में फिर खिला 'कमल', उत्तराखंड-गोवा-मणिपुर भी 'भगवा' रंगे - 10 खास बातें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं