विज्ञापन
2 minutes ago

India vs New Zealand 1st T20I LIVE Score Updates: क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है. पहले टी-20 में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पहले टी-20 में भारतीय इलेवन में वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला है. इसके अलावा शिवम दुबे की जगह नीतीश रेड्डी और प्रिंस यादव की जगह मयंक यादव शामिल किया गया है. न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. फिन एलन और टिम सीफर्ट क्रीज पर मौजूद हैं.  दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं. भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर दबाव में दिख रहे हैं. आजके मैच में 4 साल के बाद वापसी कर रहे भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी पर भी नजर रहेगी. दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम एक मजबूत टीम है. कीवी टीम के पास खासकर टी-20 के ऐसे खिलाड़ी हैं जो पल भर में मैच को पलट सकते हैं. ऐसे में यह टी-20 सीरीज काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. (LIVE SCORECARD)

भारतीय प्लेइंग 11

1 -संजू सैमसन (विकेटकीपर), 2 अभिषेक शर्मा 3 इशान किशन, 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, 6 नीतीश रेड्डी, 7 नमन धीर, 8 अक्षर पटेल, 9 अर्शदीप सिंह, 10 भुवनेश्वर कुमार, 11 मयंक यादव

न्यूजीलैंड प्लेइंग 11

फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन

Here are the LIVE Score Updates of India vs New Zealand 1st T20I Straight from <Hagley Oval, Christchurch

ये भी पढ़ें-  भारत-न्यूजीलैंड पहला T20 मैच, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?

IND vs NZ 1st T20 LIVE Score: अब मयंक यादव पहली बार आए हैं गेंदबाजी करने

4 ओवरम ें 46 रन, कीवी ओपनर्स अब तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर. ने मैच में पहली बार गेंदबाजी में बदलाव किए हैं. भुवी और अर्शदीप के बाद अब मयंक यादव गेंदबाजी करने आए  हैं. 

टिम सीफर्ट  14 गेंद में 24

फिन एलन- 12 गेंद पर 21 रन

 

सीफर्ट ने खोले हाथ, भुवी को जड़ा चौका-छक्का

न्यूजीलैंड के ओपनर लगातार तेजी से रन बना रहे हैं. अबतक 37 रन कीवी टीम ने 3.2 ओवर में बना लिए हैं. 

IND vs NZ 1st T20 LIVE Score: भुवी के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी

साइफ़र्ट जमकर खेल रहे हैं. उन्होंने भुवी की दो गेंदों पर चौका और छक्का लगाया है. अब कीवी ओपनर तेजी से रन बना रहे हैं. न्यूज़ीलैंड 29/0, 3 ओवर

IND vs NZ 1st T20 LIVE Score: श्रेयस अय्यर ने किया कमाल

ओह ..शानदार फील्डिंग, अय्यर ने अपनी फील्डिंग से फैन्स का दिल जीत लिया है. भुवी अपनी स्विंग गेंदबाजी से कीवी बल्लेबाजों को खुलकर रन बनाने नहीं दे रहे हैं.  लेकिन पांचवीं गेंद पर चौका

 

न्यूजीलैंड 23/0 (2.5 ओवर)

IND vs NZ 1st T20 LIVE Score: 1430 दिन बाद भुवी की पहली गेंद ने मचाई हलचल

4 साल बाद भुवी पहली बार टीम इंडिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए दिखे, उनकी गेंदबाजी में वही स्विंग दिखाई दी जिसके लिए वो जाने जाते हैं. लगभग 1430 दिन बाद भुवी ने   पहली 2 गेंदों पर ही बल्लेबाज को किया बीट

पहली गेंद - टिम सीफर्ट को- बल्लेबाज हुआ बीट, बाहर निकलती लेंथ गेंद, जाने दिया कीपर के लिS
दूसरी गेंद-  अंदर आती लेंथ गेंद, सीफर्ट बडे शॉट के लिए गए थे लेकिन बीट हुए
तीसरी गेंद- लेंथ गेंद बाहर की, कवर और मिड ऑन के बीच खेल सिंगल लि
चौथी गेंद- रन आउट होने से बचे, हल्के हाथों से कवर प्वाइंट की ओर लेंथ गेंद को खेल सिंगल चुराया, अक्षर का थ्रो, थर्ड अंपायर के पास गया है, लेकिन बच जाएंगे, आराम से पहुंच गए 
पांचवीं गेंद- कोई रन नहीं
छठी गेंद- टिम सीफर्ट ने लिए दो रन

1 ओवर में बने 4 रन
 

IND vs NZ 1st T20 LIVE Score: न्यूजीलैंड की बैटिंग का आगाज, भुवी कर रहे गेंदबाजी

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी का आगाज हो गया है. फिन एलन और टिम सीफर्ट  क्रीज पर है. वहीं, भारत की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत भुवनेश्वर कुमार कर रहे हैं. 4 साल बाद भुवी आज पहली बार टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं. सबकी नजर भुवी पर है. 

IND vs NZ 1st T20 LIVE Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 देखें

न्यूजीलैंड प्लेइंग 11
फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन

भारतीय प्लेइंग 11
1 संजू सैमसन (विकेटकीपर), 2 अभिषेक शर्मा 3 इशान किशन, 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, 6 नीतीश रेड्डी, 7 नमन धीर, 8 अक्षर पटेल, 9 अर्शदीप सिंह, 10 भुवनेश्वर कुमार, 11 मयंक यादव
 

IND vs NZ 1st T20 LIVE Score: न्यूजीलैंड की टीम में डफ़ी और काइल जेमीसन शामिल नहींं

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 में  डफ़ी और काइल जेमीसन आजका मुकाबला नहीं खेल रहे हैं. 

IND vs NZ 1st T20 LIVE Score: भारतीय प्लेइंग 11

1 -संजू सैमसन (विकेटकीपर), 2 अभिषेक शर्मा 3 इशान किशन, 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, 6 नीतीश रेड्डी, 7 नमन धीर, 8 अक्षर पटेल, 9 अर्शदीप सिंह, 10 भुवनेश्वर कुमार, 11 मयंक यादव

IND vs NZ 1st T20 LIVE Score: भारतीय प्लेइंग 11 में 2 बदलाव

शिवम दुबे की जगह नीतीश रेड्डी और प्रिंस यादव की जगह मयंक यादव टीम में आए हैं, वैभव सूर्यवंशी को आजके मैच में एक बार फिर भारतीय इलेवन में शामिल नहीं किया गया है. 

IND vs NZ 1st T20 LIVE Score: भारत ने जीता टॉस

पहले टी-20 में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारत की प्लेइंग 11 में वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला है. 

IND vs NZ 1st T20 LIVE Score: भारतीय बल्लेबाजों का होगा टेस्ट, रवि शास्त्री

 रवि शास्त्री ने माना है कि न्यूजीलैंड की पिच पर भारतीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का टेस्ट होने वाला है. कीवी टीम के पास बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं जो भारत के बल्लेबाजों का इम्तिहान लेंगे.

IND vs NZ 1st T20 LIVE Score: 12 बजे होगा टॉस

टॉस 12 बजे होना है. भारत की इलेवन पर नजर रहेगी. भारतीय बल्लेबाज न्यूूजीलैंड की उछाल भरी पिच पर गेंदबाजी का सामना किस तरह से करते हैं, यह देखना काफी दिलचस्प रहने वाला है. 

India vs New Zealand LIVE Score: आकाश चोपड़ा की प्लेइंग XI

आकाश चोपड़ा की प्लेइंग XI: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, नमन धीर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह
 

India vs New Zealand LIVE Score: क्राइस्टचर्च की पिच क्या असर दिखाएगी

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम की पिच तेज गेंदबाजों को मदद करती है. इस पिच पर नई गेंद से गेंदबाज स्विंग कराकर विकेट चटका सकते हैं. हांलाकि बल्लेबाज भी पिच पर जम जाने के बाद रन बना सतकते हैं. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 161 है और दूसरा पारी का औसत स्कोर 145 रन है. क्राइस्टचर्च में हाईएस्ट स्कोर 236 रन और लोएस्ट टोटल 91 रन है.

India vs New Zealand LIVE Score: कुछ ही देर में पहला टी-20 मैच

क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में पहला टी-20 मैच खेला जाने वाला है. टी-20 सीरीज का पहला मैच 12:30 बजे शुरू होगा. 

भारत का टी20 स्क्वाड 

संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, मयंक यादव, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Zealand Vs India 2026/27, India, New Zealand, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com