UP Assembly Election 2022 Results: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता केशव प्रसाद मौर्य चुनाव हार गए हैं. सिराथू विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार पल्लवी पटेल ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य को 6832 वोटों के अंतर से पराजित कर दिया है. मौर्य ने अपनी हार स्वीकर करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया है.
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भले ही बीजेपी को शानदार जीत मिली है लेकिन यूपी के डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य को हार का सामना करना पड़ा है. उन्हें पल्लवी पटेल ने 6832 मतों से हरा दिया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी पल्लवी पटेल एनडीए में बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल की छोटी बहन हैं. अनुप्रिया पटेल केंद्रीय मंत्री हैं.
चुनाव परिणाम की घोषणा होने के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया कि, ''सिराथू विधानसभा क्षेत्र की जनता के फ़ैसले को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूं,एक-एक कार्यकर्ता के परिश्रम के लिए आभारी हूं, जिन मतदाताओं ने वोट रूपी आशीर्वाद दिया उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता हूं.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं