विज्ञापन

ग्लेन फिलिप्स का शॉट कमाल, भुवनेश्वर ही नहीं, दुनिया भी हैरान, क्या रेटिंग है आपकी?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले में यह ग्लेन फिलिप्स का नाबाद अर्द्धशतक ही था, जिसने न्यूजीलैंड को 225 का स्कोर दिया, लेकिन इससे अलग फिलिप्स का वेरी-वेरी स्पेशल शॉट चर्चा में है

ग्लेन फिलिप्स का शॉट कमाल, भुवनेश्वर ही नहीं, दुनिया भी हैरान, क्या रेटिंग है आपकी?

किसी ने नहीं सोचा था कि न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज भारतीय बॉलरों का कुछ ऐसा हाल करेंगे कि स्कोर 225 हो जाएगा. बहरहाल, अगर मेजबान टीम ऐसा करने में सफल रही, तो उसकी सबसे बड़ी वजह ग्लेन फिलिप्स बने हुए हैं. फिलिप्स ने नंबर चार पर आते हुए 40 गेंदों पर 8 चौकों और 3 छक्कों से बिना आउट हुए 82 रन बनाए, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी पारी से ज्यादा उस शॉट के चर्चे है, जो उन्होंने चार साल बाद टीम में वापसी करने वाले भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ खेला. ऐसा शॉट जिसने न केवल भुवनेश्वर बल्कि करोड़ों फैंस की आंखें खोल दीं.  और कुल मिलाकर बात यह है कि प्लेन फिलिप्स का यह शॉट सोशल मीडिया  पर फैंस के बीच चर्चा का विषय बना है. फैंस इसके बारे में आपस में बता कर रहे हैं, वीडियो शेयर कर रहे हैं. ऐसे में आप इस शॉट को लेकर हमारे साथ अपनी राय साझा करें कि आप इस शॉट को कितने स्टार देंगे. 

फैंस का सवाल
आप इस शॉट को अपनी रेटिंग दें
ऐसा शॉट कभी नहीं देखा (*****)
 
बहुत ही अद्भुत शाट  (****)
टी20 में ये शॉट सामान्य है (***)

 सोशल मीडिय पर फिलिप्स के इस शॉट को लेकर फैंस बातें कर रहे हैं

जिधर देखों, उधर ही इस शॉट की ही बातें हैं

फैंस इसे अवास्तविक बता रहे हैं...ऐसा कुछ भी नहीं है, जो फिलिप्स नहीं कर सकते...!

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Glenn Dominic Phillips, India, New Zealand, New Zealand Vs India 10/22/2026 Nzin10222026271646, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com