बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा BPSC TRE 4 को लेकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की तैयारी है. शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि सरकार EWS अभ्यर्थियों को न्यूनतम अहर्ता अंक में राहत देने के साथ-साथ आयु सीमा में भी विशेष छूट प्रदान करेगी. उन्होंने बताया कि इस संबंध में सरकार का निर्णय हो चुका है और इसकी औपचारिक घोषणा एक सप्ताह के भीतर की जा सकती है.
शिक्षा मंत्री के इस बयान के बाद TRE 4 की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों में उत्साह बढ़ गया है. लंबे समय से EWS अभ्यर्थी आयु सीमा और पात्रता अंकों में राहत की मांग कर रहे थे. अब सरकार के संकेत से उन्हें भर्ती प्रक्रिया में अधिक अवसर मिलने की उम्मीद जगी है.
📢 EWS अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 🎉 बिहार के शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी जी ने #BPSC #TRE4 में #EWS अभ्यर्थियों के लिए उम्र सीमा एवं न्यूनतम अर्हता अंकों में छूट देने का ऐलान किया है। @mkrtiwari_bjp @VijayKrSinhaBih @ews_army #EWS #Bihar #GoodNews https://t.co/3IPPHOfUxI
— EWS Union Bihar 💪💪 (@ewsunionbihar) October 15, 2026
BPSC TRE 4 बिहार में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आयोजित होने वाली चौथी चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा है. इस भर्ती के माध्यम से प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. भर्ती अभियान के तहत 32 हजार से अधिक पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है, जबकि बाद में कुछ अतिरिक्त पद भी जोड़े गए हैं. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और परीक्षा की तारीख का इंतजार किया जा रहा है.
अब सभी की नजर सरकार की आधिकारिक घोषणा पर है. यदि EWS अभ्यर्थियों को प्रस्तावित राहत मिलती है तो बड़ी संख्या में ऐसे उम्मीदवार भी शिक्षक भर्ती की दौड़ में शामिल हो सकेंगे जो अब तक आयु या पात्रता मानकों के कारण पीछे रह जाते थे.
यह भी पढ़ें-
यूपी पुलिस कांस्टेबल की मेरिट लिस्ट में आया है नाम? ज्वाइनिंग से पहले ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं