उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले शिक्षकों के बंपर पदों पर भर्ती हो रही है. सहायक शिक्षकों के बाद अब प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 17,740 पदों पर भर्ती की तैयारी है. इसे लेकर अब एक बड़ा अपडेट दिया गया है, जिसमें बताया गया है कि यूपी टीजीटी भर्ती के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी TET पास होना अनिवार्य है. इसके अलावा भी कुछ नियम बदले गए हैं, जिनमें ग्रेजुएशन के न्यूनतम अंक भी तय किए गए हैं. आइए जानते हैं कि इस बड़ी भर्ती को लेकर क्या-क्या नियम बदले हैं.
TET पास होना है जरूरी
यूपी टीजीटी भर्ती परीक्षा के लिए टीईटी के साथ ग्रेजुएशन में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है. इसके अलावा पोस्ट ग्रेजुएशन में 45 प्रतिशत अंक मांगे गए हैं. साथ ही बीएड भी होना जरूरी है. टीईटी के पेपर-2 को पास होना अनिवार्य किया गया है, जो जूनियर स्कूलों में पढ़ाने की शर्त को पूरा करता है. नियमों में बदलाव कर इस बार कंप्यूटर के विषय को भी शामिल किया गया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पुरानी नियमावली की हो रही थी मांग
इन नियमों के जारी होने से पहले यूपी में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी लगातार प्रदर्शन कर रहे थे और पुरानी नियमावली को ही लागू करने की मांग कर रहे थे. इसी बीच अब भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम जारी किए गए हैं. ऐसे में कई अभ्यर्थी इस फैसले से नाराज भी दिख रहे हैं और सोशल मीडिया पर आवाज उठा रहे हैं. इसे हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.
शिक्षामित्रों के लिए खुशखबरी
यूपी के शिक्षामित्रों को शासन की तरफ से खुशखबरी दी गई है. 11508 सहायक अध्यापकों की भर्ती में यूपी में काम कर रहे तमाम शिक्षामित्रों को आयु सीमा में छूट मिलेगी. इनके लिए अधिकतम आयु सीमा 60 साल तक कर दी गई है. इस भर्ती के लिए बाकी उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 21 से 40 साल तक है.
यह भी पढ़ें | इसी हफ्ते जारी हो सकती है CBSE बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट, ऐसे करें तुरंत डाउनलोड
यह भी पढ़ें | B.Ed शिक्षकों के लिए फिर खुली ब्रिज कोर्स की रजिस्ट्रेशन विंडो, बिना इसके नहीं बचेगी नौकरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं