प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी और परिवार के सदस्य बुधवार को स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए. प्रह्लाद मोदी और उनके परिवार के सदस्य मैसुरु के निकट कार हादसे में घायल हो गए थे और उनका यहां एक अस्पताल में उपचार चल रहा था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन (99) को तबीयत खराब होने के बाद अहमदाबाद में एक सुपर स्पेशियेलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है.
कर्नाटक के लोगों, अस्पताल के कर्मचारियों और शुभचिंतकों को उनके और उनके परिवार के प्रति व्यक्त की गई चिंता के लिए धन्यवाद देते हुए, प्रह्लाद मोदी ने कहा, ‘‘मैं अपने परिवार के साथ अहमदाबाद वापस जा रहा हूं, आपकी प्रार्थनाओं के कारण स्वास्थ्य में सुधार है.'' उन्होंने कहा, ‘‘आप मेरी मां के स्वास्थ्य के बारे में जानना चाह रहे होंगे. उनकी हालत स्थिर है और बताया जा रहा है कि उन्हें एक दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी. प्रधानमंत्री मां से मिलने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं..मैं अहमदाबाद में अपने घर जा रहा हूं और वहां अपनी मां से मिलूंगा.'
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
मैसुरु जिले के प्रभारी मंत्री एस टी सोमशेखर उस वक्त मौजूद थे, जब परिवार अहमदाबाद के लिए रवाना हो रहा था. इस हादसे में प्रह्लाद मोदी, उनके पुत्र, पुत्रवधू और छह वर्षीय पोते और वाहन चालक को ‘‘मामूली'' चोटें आई थीं. घायलों को जेएसएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यह हादसा अपराह्न लगभग डेढ़ बजे काडाकोला के निकट हुआ. ऐसा बताया जा रहा है कि बांदीपुर जा रही कार सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा गई थी.
इससे पूर्व दिन में अस्पताल में उनका उपचार कर रहे चिकित्सकों ने बताया था कि प्रह्लाद मोदी और परिवार के सदस्यों की हालत अब ‘‘स्थिर और ठीक'' है. जेएसएस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मधु सी. पी. ने ‘पीटीआई-भाषा' से कहा था, ‘‘वे सभी ठीक हैं, खाना खा रहे हैं और बेहतर नींद ले रहे हैं. हो सकता है शरीर में कुछ दर्द हो लेकिन इसके अलावा कोई बड़ी समस्या नहीं है. संबंधित विशेषज्ञों ने उनकी जांच की है.''
चिकित्सक ने कहा था कि जब वे मंगलवार को अपराह्न लगभग दो बजे आए तो सभी की हालात मामूली चोटों के साथ स्थिर थी, उनका तुरंत उपचार किया गया. केवल बच्चे के बाएं पैर की टिबिया (पिंडली की हड्डी) में एक छोटा सा ‘फ्रैक्चर' हुआ था, लेकिन यह बड़ा नहीं था.'' मैसुरु-कोडागु निर्वाचन क्षेत्र से सांसद प्रताप सिन्हा और कुछ अन्य वरिष्ठ राजनीतिज्ञ घायलों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए अस्पताल गये थे. मैसुरु की पुलिस अधीक्षक सीमा लटकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल और अस्पताल का दौरा किया. मैसुरु दक्षिण पुलिस थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं