विज्ञापन

नमन धीर थे कनाडा जाने को तैयार, मेडिकल स्टोर वर्कर पिता की जिद, बड़ा टर्निंग प्वाइंट, फिनिशर की अनटोल्ड स्टोरी

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को नमन धीर के रूप में वह तुरुप का पत्ता मिला है, जो अपने बूते आने वाले कुछ सालों में टीम इंडिया के लिए बाजी पलटने की कुव्वत रखता है

नमन धीर थे कनाडा जाने को तैयार, मेडिकल स्टोर वर्कर पिता की जिद, बड़ा टर्निंग प्वाइंट, फिनिशर की अनटोल्ड स्टोरी
नमन धीर ने निचले क्रम में टीम इंडिया को जबर्दस्त उम्मीद दी है
source: X

टीम अय्यर के न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में रिकॉर्ड जीत के बाद हर ओर पंजाब और टीम इंडिया के नए फिनिशर नमन धीर के चर्चे हैं. जिस अंदाज में नमन धीर ने सिर्फ 15 गेंदों पर 5 चौकों और 2 छक्कों से आखिरी 4 ओवरों में हारी बाजी को जीत में तब्दील किया, उसका हर कोई मुरीद हो गया है. मैच का पूरा शो नमन धीर ने अपनी छोटी, लेकिन तूफानी पारी से ऊपने इर्द-गिर्द केंद्रित कर लिया. पंडितों और पूर्व क्रिकेटरों ने उन्हें नया फिनिशर करार दिया है. उन्होंने अपनी पारी से कीवियों को ही नहीं, बल्कि फैंस को भी चौंका दिया. और चौंकाया नमन धीर ने तब भी था, जब उनका टीम इंडिया में चयन हुआ था. फैंस नमन के चयन से हैरान थे. बहरहाल, अब मौसम पूरी तरह बदल गया है और नमन धीर आम से लेकर खास के बीच सुर्खियों में हैं, लेकिन उनके करियर में एक वक्त ऐसा भी आया था, जब नमन क्रिकेट को पूरी तरह अलविदा कहकर नौकरी के लिए कनाडा जाना चाहते थे, लेकिन पिता की 'सही समय' पर की गई जिद ने उनके करियर की पूरी दिशा और दशा बदल दी. 

यह भी पढें: विंडीज से भी बुरा हाल! पहले ही मैच में खुली भारतीय बॉलरों की पोल, 21 साल में पहली बार हुआ ऐसा

यह भी पढ़ें: मैदान के बाहर भी करोड़ों का खेल! ईशान कहां से कमाते हैं पैसा, सिर्फ रियल एस्टेट से पिछले साल कितनी रही कमाई

पिता करते थे मेडिकल शॉप पर काम

नमन धीर का जन्म अंबाला, हरियाणा में हुआ था और उनके पिता के रोजगार के अवसरों के कारण वे फरीदकोट, पंजाब शिफ्ट हो गए थे. वह एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनके पिता ने अपनी पूरी जिंदगी एक मेडिकल शॉप में कर्मचारी के रूप में काम करते हुए बिताई. सीमित आय के कारण क्रिकेट का सामान, क्लब फीस और टूर्नामेंट की यात्रा का खर्च उठाना उनके परिवार के लिए बहुत बड़ा संघर्ष था. और उनके स्कूल के प्रिंसिपल व पड़ोसी उनके पिता को ताना मारते थे कि 'तुम उसका करियर बर्बाद कर रहे हो.'

Latest and Breaking News on NDTV

चार साल के गैप ने तोड़ दिया मन

अंडर-16 टीम के बाद नमन को बड़ा झटका लगा क्योंकि चयनकर्ताओं ने चार साल तक उनकी अनदेखी की. इससे निराश और आर्थिक तंगी के चलते 2022 की शुरुआत में उन्होंने कनाडा की परमानेंट रेजिडेंसी के लिए कागजात तैयार कर क्रिकेट छोड़ने का फैसला कर लिया था. लेकिन उनके  पिता ने जिद कर नमन धीर से क्रिकेट को एक साल और देने को कहा. पिता की यह जिद नमन धीर के लिए वरदान बन गया. नमन ने भारत में ही रुकने का फैसला किया, तो इसी साल दिसंबर 2022 में उन्होंने रणजी ट्रॉफी में पंजाब के लिए डेब्यू किया. और फिर यहां से नमन धीर ने फिर पीछे मुड़कर नहीं ही देखा. 

मुंबई इंडियंस ने लगाया दांव

रणजी ट्रॉफी के बाद अगले  साल नमन धीर ने आईपीएल में भी एंट्री की. 
दिसंबर 2023 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 20 लाख में खरीदा और नवंबर 2024 में 5.25 करोड़ रुपये में रिटेन किया. एक समय भारत छोड़कर कनाडा नौकरी के लिए जाने वाले नमन को उनके पिता ने जबरदस्त  रोककर क्रिकेट को एक साल देने को कहा था, और उनका यह फैसला गेम-चेंजिंग साबित हुआ जिससे आज वह देश के लिए मैच जिता रहे हैं.

F.A.Q.= Frequently Asked Questions से भी जानें नमन धीर की पारी की अहम बातें

1. प्र.:- न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में नमन धीर का व्यक्तिगत प्रदर्शन कैसा रहा?

उ.:- नमन धीर ने लक्ष्य का पीछा करते हुए निचले मध्यक्रम में बेहद आक्रामक और सूझबूझ भरी बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन की आतिशी पारी खेलकर भारतीय टीम को 4 विकेट से ऐतिहासिक जीत दिलाई.

2. प्र.:- मैच में नमन धीर का स्ट्राइक रेट क्या रहा और उन्होंने अपनी पारी में कितने रन बनाए?

उ.:- नमन धीर ने 280.00 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से रन बनाए. उन्होंने 15 गेंदों का सामना करते हुए बिना आउट हुए 42 रन जुटाए, जिसमें मैच फिनिश करने वाला छक्का भी शामिल था.

3. प्र.:- दबाव के क्षणों में नमन धीर की 42 रन की पारी भारत के लिए क्यों महत्वपूर्ण साबित हुई?*

उ.:- जब भारत 226 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रहा था और अंतिम ओवरों में रन रेट बढ़ रहा था, तब नमन धीर ने क्रीज पर उतरकर तुरंत बाउंड्री बटोरना शुरू कर दिया. उनकी इस ताबड़तोड़ पारी ने मैच का रुख भारत के पक्ष में मोड़ दिया.

4. प्र.:- नमन धीर ने मैच का अंत किस तरह से किया और भारत को जीत तक पहुंचाया?

उ.:- नमन धीर ने आखिरी ओवर में मैट हेनरी की गेंद पर शानदार शॉट लगाकर छक्के के साथ मैच का अंत किया.

2. प्र.:- मैच में नमन धीर का स्ट्राइक रेट क्या रहा और उन्होंने अपनी पारी में कितने रन बनाए?

उ.:- नमन धीर ने 280.00 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से रन बनाए. उन्होंने 15 गेंदों का सामना करते हुए बिना आउट हुए 42 रन जुटाए, जिसमें मैच फिनिश करने वाला छक्का भी शामिल था.

इस छक्के की बदौलत भारत ने 19.4 ओवरों में 230/6 रन बनाकर जीत हासिल की।

5. प्र.:- इस 42 रन की तूफानी पारी के साथ भारत और नमन धीर के नाम कौन सा रिकॉर्ड दर्ज हुआ?*

उ.:- नमन धीर के नाबाद 42 रनों के फिनिशिंग टच की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड की धरती (क्राइस्टचर्च) पर टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास का अपना सबसे बड़ा रन-चेस (226 रन) सफलतापूर्वक पूरा किया और 5 मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Naman Dhir, India, New Zealand, New Zealand Vs India 11/01/2026 Nzin11012026271650, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com