भारत और सिंगापुर के प्रतिनिधियों ने यहां जी-20 की एक बैठक में दोनों देशों में कौशल और शिक्षा के क्षेत्र में अपनाई गई सर्वश्रेष्ठ पद्धतियों को लेकर मंगलवार को चर्चा की. साथ में भविष्य की जरूरतों के अनुरूप कार्यबल तैयार करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया. जी20 की ‘शिक्षा कार्य समूह' की तीसरी बैठक से पहले ‘स्किल आर्किटेक्चर एंड गर्वनेंस मॉडल्स ऑफ इंडिया एंड सिंगापुर' पर कार्यशाला के तहत उक्त चर्चा की गई है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के मुताबिक, भारत, सिंगापुर के साथ कौशल और शिक्षा के क्षेत्र में सर्वाेत्तम पद्धतियों पर चर्चा कर रहा है. उन्होंने कहा कि साथ में यह भी सीख रहा है कि विद्यार्थियों को हुनरमंद करने और विद्यार्थियों को नौकरी की जरूरत के हिसाब से तैयार करने के तहत इन सर्वाेत्तम पद्धतियों को भारतीय संदर्भ में कैसे शामिल किया जाए.
प्रधान ने कहा कि सिंगापुर ने अपने स्कूली शिक्षा पाठ्यक्रम में कौशल को शामिल किया है और अपने विद्यार्थियों को नौकरी के लिए तैयार करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है और भारत इसे अपनाना चाहता है.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
मंत्री ने कहा, “भारत के पास बदले में देने के लिए प्रौद्योगिकी और ‘एडटेक' है. भविष्य में नौकरियां आज से बहुत अलग होने वाली हैं और हमें विद्यार्थियों को नौकरी के लिहाज़ से हुनरमंद करने की जरूरत है.”
भारत और सिंगापुर के बीच यह संयुक्त कार्यशाला सिंगापुर की विशेषज्ञता और ज्ञान का लाभ उठाने पर केंद्रित है. साथ में यह भारतीय कौशल ‘इकोसिस्टम' को कुशल बनाने तथा उसमें बदलाव करने में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए अनुभवों को साझा करने की सुविधा प्रदान पर भी केंद्रित है.
प्रतिनिधि तीन प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा कर रहे हैं, जिनमें कौशल के लिए नए पाठ्यक्रम का विकास, उच्च शिक्षा में कौशल के ‘इकोसिस्टम' के लिए रूपरेखा और आजीवन कौशल के लिए अनिवार्य प्रशिक्षुता (अप्रेंटिसशिप) और रूपरेखा शामिल है.
प्रधान ने कहा, “भारत और सिंगापुर मिलकर वैश्विक समुदाय के कल्याण को हकीकत बना सकते हैं.”
उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि यह संयुक्त कार्यशाला कौशल का एक नया मॉडल बनाने के लिए कार्रवाई योग्य परिणाम प्रदान करेगी, जो आकांक्षाओं को पूरा करेगी और दुनिया भर के युवाओं को प्रेरित करेगी.”
ये भी पढ़ें:
* केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, पहली पूजा PM मोदी के नाम से हुई
* VIDEO: Vande Bharat Express में बच्ची ने सुनाई मलयालम कविता, गदगद हुए PM Modi
* पीएम मोदी 27 अप्रैल से कर्नाटक के रण में उतरेंगे, ताबड़तोड़ करेंगे 16 जनसभाएं और रोड शो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं