बिहार के खगड़िया जिले में मानसी थाना क्षेत्र के अमनी गांव स्थित एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. विद्यालय की सीढ़ी अचानक ढह गई, जिसके मलबे में दबकर पहली कक्षा की छात्रा रितिका कुमारी (9) की मौत हो गई. मृतका मनोज यादव की बेटी थी.
स्कूल में मची अफरा-तफरी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमनी गांव के पासवान टोला स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय में बुधवार सुबह सीढ़ी अचानक भरभराकर गिर गई. सीढ़ी के मलबे में कई बच्चे दब गए, जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई.
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे बच्चों को बाहर निकाला. हादसे में घायल तीन बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है.
#WATCH खगड़िया, बिहार: अमनी गांव में स्कूल की सीढ़ियां गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 30, 2026
SDO सदर धनंजय कुमार ने कहा, "विद्यालय में सीढ़ी गिर जाने से एक बच्ची की मृत्यु हो गई है, एक अन्य बच्चे को चोट आई है वे सदर अस्पताल में भर्ती है। अन्य 3-4 बच्चों को भी हल्की चोटें आई थी। बहुत… pic.twitter.com/MQPUSo4kw7
डीएम ने जांच के दिए निर्देश
खगड़िया के जिलाधिकारी विक्रम विरकर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी को मामले की जांच कर 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि घायल बच्चों का समुचित इलाज कराया जा रहा है.
हादसे के बाद विद्यालय परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मौके की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है. घटना के कारणों की जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें-
मुजफ्फरनगर में बीच सड़क दो सपा नेताओं में जमकर चले लात-घूंसे, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हुआ विवाद
सोयाबीन की सब्जी में नमक की जगह डाला कपड़े धोने का सर्फ, स्कूल में मिड डे मील खाकर 18 बच्चे बीमार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं