Coronavirus in India: भारत में कोविड संक्रमण के मामलों में गिरावट देखी जा रही है लेकिन पिछले कई दिनों से नए मरीजों की संख्या 50 हजार के आंकड़े के ईर्द गिर्द बनी हुई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 46,148 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस अवधि में 979 मरीजों की मौत हुई है. जिसके बाद देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 5,72,994 हो गई है, जोकि कुल मामलों का 1.89 फीसदी है. वहीं पिछले 24 घंटों में 58,578 मरीज ठीक हुए है, यह लगातार 46वां दिन है जब संक्रमण मुक्त मरीजों की संख्या नए मरीजों से ज्यादा है.
Read Also: ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार
इधर रिकवरी रेट में भी सुधार देखने को मिल रहा है. केंद्रीय मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में रिकवरी रेट 96.80 प्रतिशत दर्ज किया गया है. पॉजिटिविटी रेट भी 2.81 फीसदी पर पहुंच गया है, अगर साप्ताहिक संक्रमण दर की बात करें तो वह भी पांच फीसदी के नीचे बरकरार है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Read Also: कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुकी महिला मिली 'डेल्टा प्लस' वेरिएंट से संक्रमित
कोरोना के युद्ध में भारत के लिए राहत की खबर ये है कि अब टेस्टिंग और वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज हो चली है. देश में अब तक 40.63 करोड़ लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है तो वहीं 32.36 लोगों को कोरोना रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है. टीकाकरण अभियान में भारत ने अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए एक और रिकॉर्ड बना दिया है. अगर कुल आंकड़ों की बात की जाए तो भारत में अब तक कुल 3 करोड़ 2 लाख 79 हजार 331 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 2 करोड़ 93 लाख 9 हजार 607 मरीज संक्रमण मुक्त होने में कामयाब रहे हैं जबकि अब तक कुल 3 लाख 96 हजार 730 लोगों की मौत हो चुकी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं