कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई हैं. भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा सिंह कल्लू ने आरोप लगाया है कि खरगे ने एक निजी कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं.
यह शिकायत पटना स्थित कोतवाली थाने में दी गई. शिकायत में कहा गया है कि 25 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में आयोजित कांग्रेस के एक निजी कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कथित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की. कृष्णा सिंह कल्लू का कहना है कि सार्वजनिक मंच से किसी व्यक्ति के परिवार के बारे में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल राजनीतिक मर्यादाओं के खिलाफ है और इसकी जांच होनी चाहिए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

कार्रवाई की मांग की गई है?
आवेदन में यह भी कहा गया है कि यदि जांच में कथित तौर पर अभद्र शब्दों के प्रयोग की पुष्टि होती है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जानी चाहिए. शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए नियमों के तहत आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है.
क्या है पूरा मामला?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बिहार के पटना में डॉ. श्री कृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि पीएम मोदी कहीं नहीं जाएंगे, जिस पर खरगे ने जवाब दिया, "मोदी का बाप भी जाएगा. चल मोदी की झूठ बोलने की आदत है." इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता उस व्यक्ति को पीटते नजर आए.
हालांकि बाद में ये सामने आया कि वो शख्स दरअसल ये कहना चाह रहा था कि 'देश में विद्रोह के बिना पीएम मोदी कहीं नहीं जाएंगे.' लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गलतफहमी के कारण उसे सभागार से बाहर का रास्ता दिखा दिया और उसके साथ मारपीट भी की.
यह भी पढ़ें: 'मोदी का बाप भी जेल जाएगा', खरगे का विवादित बयान, पटना के आयोजन में हंगामा, देखें-VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं