Coronavirus In India: कई देशों में कोरोना वायरस के केस बढ़ रहे हैं. इन देशों में थाईलैंड, सिंगापुर और हांगकांग शामिल है. भारत में भी कोविड-19 के नए मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. देश में NB.1.8.1 और LF.7 नाम के दो नए सब-वेरिएंट सामने आए हैं, जो ओमिक्रॉन JN.1 वेरिएंट के म्यूटेशन हैं ऐसे में सबसे पहले एक सवाल ज्यादातर लोग पूछ रहे हैं, कि 'क्या कोविड लौट आया है? आज हम इस बारे में विस्तार से जानेंगे डॉक्टर संदीप नायर से जानेंगे.
यह भी पढ़ें: क्या है कोविड से होने वाली लोगों की मौत का सच? डॉक्टर ने बताई चौंकाने वाली बात
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
क्या कोविड खतरनाक रूप से लौटा है?
इस बारे में बातचीत करते हुए डॉक्टर संदीप नायर ने बताया कि अगर मैं इसे दूसरे तरीके से बताऊं तो कोविड कभी गया ही नहीं था यानी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ था. वह हमेशा से ही आसपास था. क्योंकि हम कोई टेस्ट नहीं नहीं करवा रहे थे और ऐसे में कोविड के केस कम आ रहे थे, तो हमें लगा कि कोविड चला गया है, लेकिन ऐसा नहीं है. वायरस पूरी तरह से जाते नहीं है.
उन्होंने आगे कहा- वायरस एक्टिव होने के लिए अनुकूल वातावरण का इंतजार करते हैं और जैसे ही कोविड को अनुकूल वातावरण मिला, उसने अपना इंफेक्शन फैलाना शुरू कर दिया.
यह भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए कारगर हैं ये 4 योग, ब्लड सर्कुलेशन भी होगा बेहतर
कोविड के केस वाले 90 प्रतिशत लोग फिट
डॉक्टर संदीप नायर ने बताया कि अभी भी कोरोना के गंभीर मामले देखने को नहीं मिल रहे हैं. जितने लोगों को टेस्ट पॉजिटिव आए हैं, वह 90 प्रतिशत लोग फिट हैं. कोविड होने पर उन्हें खांसी, जुकाम और हल्का बुखार ही है.
वहीं जिन लोगों की इम्यूनिटी कम है, कैंसर है या हार्ट से जुड़ी बीमारी है और उन्हें कोविड होता है, तो कह सकते हैं उनके अंदर कोविड का सीवियर फॉर्म आ सकता है. ऐसे में इस तरह के मरीजों के साथ एक्स्ट्रा सावधानी बरतनी होती है.
Watch Video: कोविड-19: क्या महामारी आ रही है, फिर लगेगा 'Lockdown'? | Coronavirus Cases in India
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं